{"_id":"5aaa9e964f1c1bc3758b59a6","slug":"152113140312-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाईवे बना खूनी हाईवे-आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल हाईवे बना खूनी हाईवे-आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे के कट बन रहे दुर्घटना का सबब
सरधना। मेरठ-करनाल हाइवे पर आबादी के बीच बने कट दुर्घटना का सबब बन रहे है। आए दिन कट के पास कोई न कोई हादसा होता रहता है। दबथुआ के ग्रामीणों ने कट बंद करने और ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
हाइवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। अधिकतर दुर्घटनाएं अवैध कट के कारण हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि करीब आठ माह पूर्व सीएचसी प्रभारी श्रीराम प्रेमी मेरठ से सरधना की तरफ आ रहे थे, दबथुवा में सड़क पार करते समय एक वृद्घ उनकी कार के सामने आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सड़क पार करते समय दबथुवा निवासी एक महिला की मौत हुई। इसी के साथ नानू के निकट भी सड़क हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। पोहल्ली और डाहर गोटका के साथ ही बपारसी के हिंडन नदी के पुल के पास भी कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाइवे पर कई बार ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर भाकियू व दबथुवा के ग्रामीण अवैध कट को बंद करने और हाइवे पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर चुके है। यहां तक की तहसील में धरना प्रदर्शन भी कर चुके है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।