{"_id":"5aaa74654f1c1b094a8b56bf","slug":"152112060113-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने के विवाद को लेकर दो युवकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक टकराने के विवाद को लेकर दो युवकों में मारपीट
Updated Thu, 15 Mar 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
दौराला। कस्बे के बाजार में दो युवकों में बाइक टकराने को लेकर बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। हालांकि इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
दौराला कस्बा निवासी एक युवक बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बाइक लेकर दौराला बाजार गया था। बताया कि इसी दौरान उसकी बाइक एक अन्य बाइक सवार युवक से टकरा गई। इसको लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ा कि उनमें मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर लोग एकत्र हो गए और किसी तरह लोगों ने झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को छुड़ाया। इसके बाद दोनों युवक बिना पुलिस कार्रवाई किए चले गए।