{"_id":"5aa9909a4f1c1b4d0a8b4e43","slug":"152106228615-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तय होगा सुशील मूंछ के बेटे टोनी का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तय होगा सुशील मूंछ के बेटे टोनी का रिमांड
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल तय होगा मूंछ के बेटे टोनी का रिमांड
मेरठ। परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड में सुशील मूंछ के बेटे टोनी का पुलिस रिमांड शुक्रवार को तय होगा। बुधवार को टोनी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। टोनी के अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि विवेचक ने जेल में पूछताछ कर ली है। अब उसके रिमांड का औचित्य नहीं बनता। टोनी को साजिश रचने का मुल्जिम बनाया गया है, उससे कोई बरामदगी भी पुलिस को नहीं करनी है।
24 जनवरी को सोहरका गांव में नरेंद्र की हत्या हुई थी। जिसमें चश्मदीद नरेंद्र का बेटा भोलू और पत्नी निछत्तर कौर की भी हत्या हो गई थी। मुख्य हत्यारोपी मांगे उर्फ विनय के बयान के आधार पर परतापुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी सहित छह लोग साजिश के मुल्जिम बनाए थे। एक सप्ताह पहले टोनी पौड़ी गढ़वाल की कोर्ट में सरेंडर हो गया था। उसे बी वारंट पर मेरठ कोर्ट में लाया गया। इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली ने टोनी को पुलिस रिमांड पर लेने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बुधवार को टोनी सीजेएम कोर्ट में तलब हुआ तो विवेचक राशिद अली की अर्जी पर टोनी के अधिवक्ता प्रमोद त्यागी व अनिल जंगाला ने आपत्ति लगा दी। सीजेएम रामानंद ने 16 मार्च की तारीख सुनवाई के लिये नियत की है।
खास बातें:
टोनी के अधिवक्ता बोले, विवेचक ने जेल में कर ली पूछताछ