{"_id":"5a9324714f1c1b4e588bacfc","slug":"15195927836-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवो से बनकर आयी रोटी का स्वयं सेवकों ने चखा स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवो से बनकर आयी रोटी का स्वयं सेवकों ने चखा स्वाद
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासन के साथ उत्साह में दिखे स्वयंसेवक
मोदीपुरम। हाईवे पर दूर-दूर तक पूर्ण गणवेश में सिर्फ स्वयंसेवक। उत्साह के साथ अनुशासन भी जबरदस्त। भोजन केंद्र पर भी करीब 35 हजार स्वयं सेवकों ने भोजन किया, लेकिन मैदान पर कहीं भी गंदगी नहीं दिखाई दी। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी स्वयंसेवक व्यवस्था में खुद ही उत्साह से लगे रहे।
आरएसएस के इस कार्यक्रम राष्ट्रोदय को लेकर महीनों से तैयारी चल रही थी। इसके लिए भोजन की व्यवस्था भी गांवों से की गई। जनपद के प्रत्येक गांव और घरों से स्वयंसेवकों के लिए रोटी बनकर आई। जबकि सब्जी भोजन केंद्र पर ही बनाई गई। खास बात यह थी कि सिवाया टोल प्लाजा पर बने भोजन केंद्र पर पूर्व मंत्री संजीव बालियान, भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह, सुनील भराला, विमल शर्मा समेत कई विधायकों और मेयर ने पूर्ण गणेवश में स्वयंसेवकों के साथ पंडाल में ही भोजन किया।
लगाए भारत माता के जयकारे
राष्ट्रोदय में शामिल होने जा रहे स्वयंसेवकों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में उत्साह देखने लायक था। सभी जोश और भारत माता के जयकारे के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। लाइन में खड़े होकर भोजन लेने से लेकर खाने तक स्वयंसेवकों में अनुशासन दिखा। खाने के बाद अपनी बस में बैठकर आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
भीड़ में भी रखा स्वच्छता का ध्यान
स्वयंसेवकों ने भोजन पंडाल में रखे डस्टबिन का प्रयोग किया। यहां बनाए गए अस्थायी शौचालय का प्रयोग किया। इससे चलते हाइवे से लेकर पंडाल तक कहीं पर भी गंदगी नहीं दिखाई दी। स्वयंसेवकों के जाने के बाद भी यह नही लगा कि यहां इतना हुजूम आया होगा।
सुरक्षा के लिए थी अलग टीम
सिवाया टोल प्लाजा पर केंद्र प्रमुख अजय भारद्वाज के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए अलग से टीम बनी हुई थी। इसमें मनिंदर विहान, लविंद्र चौधरी समेत अन्य स्वयंसेवक दिखाई दिए। वह बस और गाड़ी को देखकर दूर से इशारा कर देते थे। उनके इशारे से ही बस और गाड़ी का रूट डायवर्जन किया जाता था। इसके अलावा राष्ट्रोदय के कार्यक्रम में अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी पूर्ण गणवेश में दिखे।
खास बातें
पहली बार हाइवे पर एक साथ पूर्ण गणवेश में जुटे हजारों स्वयंसेवक