फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार घंटे तक टोल पर रहा जाम, वनवे चला हाईवे

चार घंटे तक टोल पर रहा जाम, वनवे चला हाईवे

Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे तक टोल पर रहा जाम, वनवे चला हाईवे
सिवाया टोल से मोदीपुरम तक लगा जाम
विज्ञापन

मोदीपुरम। मेरठ के जागृति विहार में आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम को लेकर सिवाया टोल प्लाजा के पास बनाए गए भोजन केंद्र पर करीब चार घंटे तक स्वयंसेवकों का जमावड़ा रहा। इस बीच टोल से लेकर मोदीपुरम तक जाम की स्थिति बनी रही। अनुशासन के साथ स्वयंसेवक व्यवस्था संभाले हुए थे। केंद्र पर 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक पहुंचे।
रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे सबसे पहले बस सहारनपुर के बेहट से पहुंची। इसमें 49 स्वयंसेवक सवार थे। इसके बाद बस और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया। करीब 10 बजे पंडाल में दूर-दूर तक स्वयं सेवक ही दिखाई दे रहे थे। हाइवे पर टोल प्लाजा से लेकर मोदीपुरम तक जाम की स्थिति रही। हाइवे को वन वे कर ट्रैफिक निकाला गया। भोजन केंद्र प्रमुख अजय भारद्वाज ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से स्वयंसेवक आए और भोजन कर आगे बढ़ते रहे। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील भराला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, अनुज राठी आदि ने भी स्वयंसेवकों के साथ भोजन किया। मनिंदर विहान भराला, राजीव भारद्वाज, नंदकिशोर, अरविंद सैनी, विक्रांत चौधरी, आशीष गुर्जर, अजयवीर सिंह, दीपचंद्र सैनी, शिवकुमार शर्मा, श्यामबीर सिंह, जितेंद्र प्रधान, लविंद्र चौधरी, अतिश तिवारी, विक्की शर्मा, सनी राठी आदि मौजूद रहे। वहीं टोल पर एक गाड़ी दौराला की और से आई तो स्वयंसेवक ने उसे दूसरी और जाने के लिए कहा। इस पर कार सवार महिला और युवक ने नीचे उतरकर हंगामा कर दिया। स्वयंसेवकों और पुलिस ने उसे समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बारिश ने उड़ाई नींद
देर रात आई बारिश ने केंद्र व्यवस्थापकों की भी नींद उड़ा दी। टेंट बिना वाटरप्रूफ लगा हुआ था। जब बारिश तो फिर खाने को बचाने के लिए दौड़े। आनन फानन में सिवाया प्रधान जितेंद्र और केंद्र प्रमुख अजय भारद्वाज ने पॉलीथिन से खाने को कवर कर बचाया। हालांकि बारिश हल्की थी और कुछ ही देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास खबरें
सुबह आठ बजे से 12 बजे तक रहा स्वयं सेवकों का जमावड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed