फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आसमान पर बादल रहेंगे, बरसेंगे नहीं

आसमान पर बादल रहेंगे, बरसेंगे नहीं

Tue, 06 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आसमान पर बादल रहेंगे, बरसेंगे नहीं
मोदीपुरम। एक फरवरी को तापमान 27 डिग्री को पार गया था, अब पारा 21 डिग्री के पास आ गया है। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई दे रहा है। इससे तापमान गिर रहा है। दिन में आसमान पर बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से वेस्ट यूपी का मौसम फिर से बदल गया है। ठंड का असर दो दिन में इतना बढ़ा की दिन मेें फिर से नमी आ गई है। दिन और रात का तापमान भी गिर गया। दिन में हवा की गति तेज रही और सर्दी का असर बना रहा। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल आ गए। बादल और धूप के बीच दिन में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान मेें 3.1 और रात का तापमान 2 डिग्री की गिरावट आयी है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से ही तापमान में गिरावट आयी है। शुरुआत में जो तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ऊपर पहुंच गया था, अब गिरा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। बारिश की संभावना कम है। आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 27.2 8.6
2 26.1 11.2
3 24.4 9.6
4 24.4 9.7
5 21.5 7.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed