{"_id":"5a7890254f1c1b1d368b8ccf","slug":"15178508733-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालकों का जुर्माने का नोटिस तामील करने से इंकार-पालिका ने मांगा पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालकों का जुर्माने का नोटिस तामील करने से इंकार-पालिका ने मांगा पुलिस फोर्स
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
नगर पालिका द्वारा डेयरी संचालकों को मंडलायुक्त के आदेश पर जुर्माने की रकम को जमा करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ डेयरी संचालकों ने इसे लेने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं नोटिस तामील कराने गए पालिकाकर्मियों से अभद्रता भी की। इस पर सफाई नायक की शिकायत पर पालिका ईओ ने फोर्स की मांग की। इस संबंध में ईओ ने पुलिस अफसरों को पत्र भी लिखा है। पालिका ने पूर्व में जिन डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया था उन्होंने भी जमा नहीं किया है।
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत डेयरी संचालकों को मंडलायुक्त के आदेश के बाद पालिका ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में दस जनवरी तक जुर्माने की रकम को जमा करने की चेतावनी दी गई थी। उस चेतावनी का डेयरी संचालकों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पालिका ने दोबारा से जुर्माने की रकम प्रति डेयरी बीस हजार के हिसाब से जमा कराने का नोटिस जारी किया। पालिका द्वारा जुर्माने की रकम को जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। उसको तामील करने से कुछ डेयरी संचालकों ने इनकार कर दिया है। डेयरी संचालकों का कहना है कि वे इस जुर्माने की रकम किसी भी सूरत में जमा नहीं करेंगे। फिर नोटिस रिसीव क्यों करें। यह जुुर्माना मंडलायुक्त द्वारा गलत तरीके से लगाया गया है। इसमें डेयरियों में पशुओं की संख्या का ध्यान नहीं रखा गया है। जो डेयरी संचालक नाली एवं नालों में गोबर नहीं बहा रहे हैं उनको भी नोटिस जारी कर दिया है। यह सरासर गलत है। कुछ डेयरी संचालक पालिका के उन कर्मचारियों से अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं, जो जुर्माने का नोटिस देने के लिए उनके पास जाते हैं। पालिका के सफाई नायक ने जुर्माने का नोटिस तामील कराने के लिए पुलिस फोर्स मुहैया कराने की मांग की है। सफाई नायक अशोक का कहना है कि कई पालिकाकर्मियों के साथ नोटिस तामील कराने के दौरान अभद्रता की शिकायत आई हैं। इसके बाद थाने से फोर्स मांगा गया है।
-कई बार नोटिस तामील करने गए पालिकाकर्मियों से डेयरी संचालकों द्वारा अभद्रता की गई। इसके लिए पालिका ईओ को अवगत कराकर पुलिस फोर्स की मांग की गई। जिससे डेयरी संचालकों को जुर्माने के नोटिस तामील कराये जा सकें। -अशोक कुमार, सफाई नायक पालिका सरधना
विज्ञापन
-मामला संज्ञान में आया है, कुछ डेयरी संचालक नोटिस तामील करने के दौरान पालिका कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इस संबंध में डेयरी संचालकों से भी बातचीत की गई है। जरूरत पड़ी तो पुलिस बल लेकर नोटिस तामील और जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी।-निरूपमा प्रताप, पालिका ईओ सरधना
मुख्य बातें
मंडलायुक्त के आदेश पर लगाए जुर्माने का नोटिस तामील करने से डेयरी संचालकों का इनकार, कर्मचारियों ने मांगी सुरक्षा
पूर्व में भी कई बार लगा डेयरी संचालकों पर लगा जुर्माना परंतु जमा नहीं किया