फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला की सड़क पर गिरकर सिर फटने से मौत

महिला की सड़क पर गिरकर सिर फटने से मौत

Mon, 05 Feb 2018 08:08 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
महिला की सड़क पर गिरकर सिर फटने से मौत
दौराला।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक बैंक शाखा में रुपये लेने आई महिला सड़क पर चलते समय अचानक गिर गई। इसी दौरान एक बाइक उससे टकरा गई। हादसे में महिला का सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दौराला की दौलतराम कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला सावित्री शर्मा सोमवार को के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से रुपये निकालने के लिए जा रही थी। पुलिस के अनुसार सावित्री को रास्ते में चलते हुए अचानक चक्कर आ गया। जिससे वह बीच सड़क पर गिर गई। इस दौरान एक बाइक भी महिला से टकरा गई। सिर फटने से सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराकर और हादसे से परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही महिला के घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि महिला को चक्कर आने की समस्या थी। मौके पर एकत्र लोगों ने भी बताया कि महिला अपने आप फुटपाथ से सड़क पर जा गिरी। परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अचानक चक्कर आने से महिला सड़क पर गिरी, बाइक ने मारी टक्कर
परिजनों में मचा कोहराम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed