फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हसनपुर भटटे पर दीवार गिरने से महिला की मौत,किशोरी घायल

हसनपुर भटटे पर दीवार गिरने से महिला की मौत,किशोरी घायल

Mon, 05 Feb 2018 02:21 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर भटटे पर दीवार गिरने से महिला की मौत,किशोरी घायल
मेरठ। हसनपुर कदीम गांव के पास स्थित एक भट्ठे की दीवार शनिवार रात अचानक गिर गई। इस दौरान वहां काम कर एक महिला और उसकी भतीजी दीवार के मलबे के नीचे दब गई। लोगों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदीम निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी नरेश (42) के साथ एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। चंद्रपाल ने बताया कि शनिवार रात उसकी पत्नी अपनी भतीजी निशा के साथ भट्ठे की दीवार की पुताई का काम कर रही थी। तभी अचानक दोनों के ऊपर दीवार गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरों ने दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मजदूरों ने जताया आक्रोश
मजदूरों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ आक्रोश जताया है। चंद्रपाल का कहना है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी भट्ठा मालिक पूरी रात मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं मजदूरों ने आरोप लगाया कि जिस दीवार की मोटाई 27 इंच होनी चाहिए थी, पैसे बचाने के लिए उसकी मोटाई मात्र 9 इंच ही रहने दी। वहीं रविवार को मौके पर पहुंचे भट्ठा मालिक के खिलाफ मजदूरों ने हंगामा भी किया। भट्ठा मालिक ने बताया कि महिला की मौत एक हादसा है। वह परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने को तैयार हैं। लेकिन एक व्यक्ति ने उनके ऊपर रायफल तानते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। उधर, एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
हसनपुर कदीम गांव में शनिवार रात भट्ठे की दीवार गिरी
महिला और उसकी भतीजी मलबे में दबे, भतीजी गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed