{"_id":"5a6ce3784f1c1b462c8b47c0","slug":"15170857602-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम नहीं है कम, कोहरा भी दिखा रहा है दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम नहीं है कम, कोहरा भी दिखा रहा है दम
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच पारा कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। गणतंत्र दिवस पर भी सुबह के समय कोहरा रहा और दिनभर शीतलहर चलती रही। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहा। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन में शीतलहर भी चलेगी। आने वाले दिनों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होगा।
विज्ञापन