फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना।

सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना।

Sat, 27 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में दिया धरना।
केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे सपाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/सरधना।
किसानों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मवाना तहसील में धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार अमित भारतीय को ज्ञापन सौंपा। यहां कार्यकर्ताओं को देख कई थानों की फोर्स और आरएएफ को बुलाया।
तहसील में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में धरने की अध्यक्षता मेघराज यादव ने की तथा संचालन सुधीर कामिल ने किया। यहां पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, प्रभुदयाल वाल्मीकि, प्रदेश सचिव दीपक गिरी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप आदि ने विचार रखे। सभी वक्ता भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री आए दिन किसानों के कल्याण की योजनाओं की घोषण करते हैं। वास्तव में किसानों के लिए कोई भी लाभकारी कार्य नहीं हुआ है। आलू की उपज का सही दाम नहीं मिलने के चलते कोल्ड स्टोरेज से निकासी नहीं हो रही है, नई उपज आ गई है। धान की उपज अच्छी होने पर भी सरकार खरीद नहीं कर रही है। इसे बिचौलियों द्वारा खरीदा जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। उन्होंने प्रदेश सरकार से समस्याओं से राहत दिलाने की मांग की है। इस बीच राज्यपाल के नाम तहसीलदार अमित भारतीय को ज्ञापन सौंपा। यहां गुड्डू यादव, रईस आजम, सुबोध गुर्जर, मोनू पंवार, राजेंद्र कश्यप, इंतजार चौधरी, सतपाल गुर्जर, अवधेश शर्मा, रामकुमार, शादाब रिजवी, मुुनेशपाल, बनारसीदास कश्यप, सचिन गुर्जर, सैयद रिहानुद्दीन, वाकिफ पठान, राहुल गुर्जर, धर्मेंद्र, सुहैल चौधरी, आकाश कामिल आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के बाहर डाला आलू
सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप उपजिलाधिकारी न्यायालय के बाहर आलू की बोरी उलट दी। उधर, धरने में सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो किसानों के लिए सौ बार भी जेल जाने को तैयार हैं। वहीं, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि भाजपाई गौ पर राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश उनका ही बुरा हाल हो गया है। वहीं, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि खाता न बही दोनों जो कहे वही सही। एक झटके में नोट बंद कर दिए थे, एक झटके में वोट भी बंद कर देंगे। सरकार ने 15 दिन में गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की थी। हालात यह हैं कि 15 सेकेंड चलते ही गड्ढा आ जाता है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह देर से धरनास्थल पर पहुंचे और विचार रखकर जल्द ही निकल गए। ज्ञापन देने के दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरधना तहसील मुख्यालय पर सपाई एकत्रित हुए ओर उन्होने सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये अतुल प्रधान ने भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। अतुल प्रधान ने प्रदेश व केंद्र के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को किसान व गरीब ओर मजदूर विरोधी सरकार बताया। इस मौके पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपा।

सपाई अतुल प्रधान के नेतृत्व में एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आलू की खरीद का वादा भाजपा सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही किया गया था। हालांकि वह वादा खोखला निकला। आज किसान आलू सड़कों पर फेंकने को मजबूर है, लागत दाम भी नहीं मिल पा रहा है। धान की अच्छी उपज होने के बावजूद किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाया है। यहां सैयद मुमताज अली सपा विधान्र सभा अध्यक्ष,सोनू,चीनू,राजीव,मंजूर मलिक,सलीम अंसारी,खालिद अंसारी,सीमा प्रधान,निजाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
किसानों से वादा खिलाफी करने का लगाया आरोप
किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed