{"_id":"5a65059b4f1c1b68268b599b","slug":"151657020316-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत के साथ मौसम में बदलाव के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत के साथ मौसम में बदलाव के संकेत
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार की रात से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 23 और 24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक सप्ताह में मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। जहां तापमान ने दो दिन पहले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, वहीं अब रात का तापमान फिर से गिर गया है। कभी दिन तो कभी रात के मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट आई है।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार की रात से मौसम बदलने के साथ मंगलवार को बारिश होने के आसार है। बारिश दो दिन तक कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ पर गरज के साथ हो सकती है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि यह मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुआ है। अभी बारिश के बाद फिर से मौसम बदलेगा और ठंड का असर और बढे़गा।
विज्ञापन
खास बातें:
दिन का तापमान बढ़ा, रात का 3.6 डिग्री गिरा
सोमवार रात से दो दिन बारिश के आसार