{"_id":"5cc4ce4ebdec2207786b7e78","slug":"151556401742-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश को लेकर मारपीट, भाजपा नेता सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश को लेकर मारपीट, भाजपा नेता सहित दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश को लेकर मारपीट, भाजपा नेता सहित दो घायल
खरखौदा। पुरानी रंजिश को लेकर खरखौदा कस्बा व चंदपुरा गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें भाजपा के युवा मोर्चा के जिला मंत्री व एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल पक्ष के सैकड़ों लोगों ने थाना का घेराव किया। घायल पक्ष ने जानलेवा हमले में तहरीर दी है।
मोहल्ला रास निवासी अवनीश पुत्र महाबीर सिंह के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व खरखौदा कस्बा व चंदपुरा निवासी लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से कई बार मारपीट हो चुकी है। वहीं कुछ समय पहले अवनीश अपने खेत पर गया था। उसी दोरान चंदपुरा निवासी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें अवनीश सहित तीन लोग घायल हो गए। अवनीश ने दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अवनीश के मुताबिक उसका पुत्र प्रिंस भाजपा का युवा मोर्चा का जिला मंत्री है। वह अजय के साथ खेतों पर काम करने गया था। आरोप है कि चंदुपरा गांव के युवकों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें प्रिंस, अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए ओर हंगामा किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। सीओ किठौर आलोक कुमार के अनुसार पुरानी मारपीट को लेकर विवाद हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।