{"_id":"5cbcd0a7bdec22146b5edd7a","slug":"151555878055-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना नगर पालिका ने आचार संहिता के चलते बिना ठेके के ही बदला ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना नगर पालिका ने आचार संहिता के चलते बिना ठेके के ही बदला ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता में दूसरे ठेकेदार को दे दिया पैठ का ठेका
- वसूली की रसीद न देने पर हुआ हंगामा
सरधना। सरधना नगर पालिका ने आचार संहिता लगी होने के बावजूद भी रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ का ठेका दूसरे ठेकेदार को छोड़ दिया हैं। रविवार को पैठ वसूली को लेकर हंगामा हो गया। नए ठेकेदार द्वारा रसीद न देने का लोगों ने विरोध जताया। वहीं नगर पालिका चेयरमैन ने पहले ठेकेदार द्वारा तय रुपये न दिए जाने पर दूसरे ठेकेदार को पैठ का ठेका दिया है।
सरधना नगर पालिका आदर्श आचार संहिता लगी होने के बाद भी बिना कोई नया ठेका साप्ताहिक पैंठ का ठेका छोडे़ दूसरे ठेकेदार को बदल दिया है। चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी ने बताया कि पहले ठेकेदार ने समय पर ठेके के रुपये पालिका में जमा नहीं किये हैं। जिस कारण दूसरे नंबर के बोलीदाता को ठेका छोड़कर वसूली के लिये कहा गया हैं। वहीं नगर के लोगों का कहना है कि पालिका चेयरपर्सन ने यह ठेका बिना किसी अधिकारियों के संज्ञान के ही गुपचुप तरीके से दूसरे ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिये दिया हैं। लोगों की माने तो पालिका चेयरपर्सन ने यह ठेका 35 हजार रुपये प्रति पैठ के हिसाब से दिया है। जबकि यह रुपया कहीं पर लिखित में नहीं है। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने कहा कि नये ठेकेदार को पैठ ठेेका छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। जबकि वह वर्तमान में पालिका का ईओ का चार्ज भी संभाले हुए हैं।