फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आचार संहिता हट जाए तब मिले रैपिड को रफ्तार

आचार संहिता हट जाए तब मिले रैपिड को रफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता हट जाए तब मिले रैपिड को रफ्तार
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ाने के लिए अधिकारियों का मंथन शुरू हो गया है। हालांकि, देश में चल रहे लोकसभा चुनावों की वजह भी इसकी रफ्तार में रोड़ा अटकाए हुए है। सूत्रों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लगे होने से इसकी रफ्तार धीमी है। जिससे प्रोजेक्ट के पहले चरण का कार्य भी शुरू नहीं किया जा सका है। हालांकि 17 अप्रैल को आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए थे। 29 अप्रैल को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक होनी है।
विज्ञापन

पहले चरण में 16.5 किलोमीटर के साहिबाबाद से दुहाई तक के कार्य से पहले सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सड़क चौड़ीकरण और बिजली के तारों की शिफ्टिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इस हिस्से में रैपिड रेल के पिलर खोदने का कार्य किया जाना है। वहीं, मेरठ तक मिट्टी की जांच का कार्य लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

23 मई के बाद मिलेगी रफ्तार
रैपिड रेल के कार्यों के लिए टेंडर एनसीआरटीसी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। लेकिन इन टेंडरों का कार्य 23 मई के बाद ही शुरू होेने की संभावना है। 23 मई के बाद नई सरकार के गठन होने से प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी। पहले चरण में जून से कार्य शुरू होने से प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed