फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पुरी तैयारी

मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पुरी तैयारी

Thu, 04 Apr 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा की पुरी तैयारी
रामराज स्थित माडर्न इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बृहस्पतिवार होने वाली जनसभा को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। वीआईपी के लिए माडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष को वीआईपी रेस्ट रूम बनाया है। इसके अतिरिक्त हेलीपैड, मंच स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के समर्थन में यह जनसभा मीरापुर विधानसभा अंतर्गत रामराज स्थित माडर्न इंटर कॉलेज मैदान में दोपहर 2.10 बजे रखी गई है।
विज्ञापन

भाजपा लोकसभा क्षेत्र विस्तारक सोहन मुखिया गुर्जर व भारतेंद्र के करीबी सौभाग्यवीर मान ने सभा स्थल पर पुलिस अफसरों से जानकारी ली। सहारनपुर मंडल कमिश्नर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी एवं डीआईजी शरद सचान ने जनसभा व हेलीपैड स्थल का मुआयना कर एसएसपी सुधीर कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के तमाम बडे़ अफसरों ने पुलिस महकमे के साथ बैठक कर ड्यूटी चार्ट के बारे में निर्देश दिए। जनसभा की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी देहात आलोक शर्मा की निगरानी में होगी। हेलीपैड के चारों ओर पीएसी की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। एसएसपी ने बाहर से आने वाले वीवीआईपी के वाहनों की पार्किंग को माडर्न इंटर कॉलेज परिसर में निश्चित है। एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्यंमत्री अपराह्न 2.10 से 3.10 तक जनसभा के लिए रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा पशुओं पर रहेगी निगेहबानी
एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को खेतों एवं रास्तों में घूम रहे आवारा पशुओं को जनसभा के आसपास नहीं दिखने देने की चेतावनी दी है।
जनसभा स्थल पर पांच प्रवेश द्वार बनाए
एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि जनसभा स्थल में प्रवेश के लिए तीन द्वार इनमे से दो मीरापुर एवं रामराज मुख्य मार्ग से, एक प्रवेश द्वार हासिमपुर मार्ग की ओर से तथा एक मुख्य प्रवेश द्वार जो माडर्न इंटर कॉलेज से वीवीआईपी के लिए बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जनसभा स्थल के ठीक पीछे हेलीपैड बनाया गया। इस गेट से सीधे कार द्वारा मंच स्थल तक पहुंचेंगे।

रूट डायवर्ट रहेगा
जानसठ ब्लॉक के सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि जनसभा स्थल के आसपास का रूट डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि बहसूमा की ओर से आने वाले वाहनों को रामराज तिराहे से रामराज गंग नहर से सीधा देओल बैराज से होते हुए निकाला जाएगा। बिजनौर से आने वाले वाहनों को मीरापुर से खतौली होते हुए निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त जनसभा स्थल में बहसूमा की ओर से आने वाले वाहनों को रामराज रामलीला ग्राउंड पर ही रोका जाएगा। मीरापुर मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को सत्संग भवन पर ही रोकने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed