फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 फरवरी को खत्म हो जाएगा योजना में पंजीकरण,

15 फरवरी को खत्म हो जाएगा योजना में पंजीकरण,

Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
NAVEEN GUPTA NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
15 फरवरी को खत्म हो जाएगा योजना में पंजीकरण,
-
विज्ञापन

- शासन ने लाभ देने के लिए बढ़ाया था 15 दिन का समय
- योजना में अब तक 405 करोड़ रुपये हुए जमा, 4 लाख 74 हजार उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

मेरठ। बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए चलाई जा रही सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए सिर्फ चार दिन शेष बचे हैं। बकायेदार उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही यह योजना 31 जनवरी को खत्म हो गई थी, लेकिन उपभोक्ताओं की मांग पर शासन ने इसका समय 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत अब तक कंपनी के अंतर्गत आने वाले 14 जनपदों के 4 लाख 74 हजार 87 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इससे कंपनी को 405 करोड़ रुपये का बकाया मिला है। योजना 15 फरवरी को बंद हो रही है। इसका फायदा उठाने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द पंजीकरण करा ले। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उपभोक्ता मूल धनराशि का 30 फीसदी जमा करके पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद 70 फीसदी बची राशि जमा करने पर ही सरचार्ज की छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed