{"_id":"5c608d39bdec22108404c5a8","slug":"151549831481-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायनीज मांझे ने काटी शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायनीज मांझे ने काटी शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे ने काटी शहर की बिजली
मेरठ। बसंत पंचमी पर उड़ी पतंगों से आसमान तो रंग बिरंगा हो गया, लेकिन चाइनीज मांझे ने शहर की बिजली की डोर काट दी। कहीं फाल्ट से बत्ती गुल हुई तो कहीं विभाग ने एहतियात के तौर पर बिजली कट कराई। सुबह से शाम तक बिजली आती-जाती रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा।
सुप्रीम कोर्ट ने चाइनीज मांझे की भयावहता को देखते हुए इसे प्रतिबंध किया हुआ है। प्रशासन भी इसके खिलाफ औपचारिक अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई करने की बात कहता है, लेकिन बसंत पंचमी पर इसका कोई असर नजर नहीं आया। रविवार को चाइनीज माझों के साथ पतंगों के खूब पेंच लड़े। चाइनीज मांझे के कारण शहर के ज्यादातर इलाकों में बत्ती गुल हुई। इसका सर्वाधिक असर लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, शारदा रोड, विकासपुरी, लेडीज पार्क, कंकरखेड़ा, पुराना आरटीओ, मेडिकल, टाउन हाल, पीएल शर्मा, टीपीनगर, बेगमपुल, सदर, गंगानगर, एमईएस और सोफीपुर बिजलीघर क्षेत्रों में रहा। ज्यादा फाल्ट होने पर इन्हें अटेंड करने में भी देरी हुई। कई जगह तो विभाग ने भी एहतियात के तौर पर बिजली कट कराई। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि कई बिजलीघर क्षेत्रों में पतंग के चलते फाल्ट हुए। इन्हें सही कराने के लिए टीम मैदान में उतारी गई थी। सभी फाल्ट समय से अटेंड करा दिए गए।