फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक

स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक

Fri, 08 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक
स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक
विज्ञापन

सरूरपुर। चौधरी बशीर खां महाविद्यालय द्वारा कस्बा हर्रा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने कस्बे के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी दिलशाद अली ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोरी व खून की कमी नहीं होती है। शिविर के पहले दिन स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में बताया। एनएसएस के माध्यम से समाज में जागरुकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है। स्वेच्छा से रक्तदान के माध्यम से किसी इंसान की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान मोहित कुमार, शहरीन, उमामा, आलिम, शशांक, खतीजा, संचित आदि ने सहयोग किया।



स्वयंसेवकों ने निकाली साक्षरता रैली
परीक्षितगढ़। गांव चितमाना शेरपुर स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य लीलापत व कालेज स्टाफ का सहयोग रहा। स्वयंसेवकों ने टोलियां बनाकर ग्राम चितमाना में साक्षरता रैली निकाली। स्लोगन लिखकर लोगों को अक्षर ज्ञान दिया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों ने एक दूसरे से शिविर के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ. विरेंद्र कुमार, डॉ. बाबूराम, सौरभ कुमार के अलावा सोनू नागर, अंकाक्षा, संजय मावी छात्रों का योगदान रहा।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ को तहसील बनाने के लिए अखिल विद्या समिति के सदस्यों ने लोगों के समर्थन के लिए जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से तहसील बनाने के लिए सुझाव मांगे। समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि परीक्षितगढ़ को तहसील का दर्जा मिलना चाहिए। जिसके लिए एक मांग पत्र प्रदेश सरकार को भेजा गया है। वही समिति क्षेत्रीय सांसद, विधायक व संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। जनता के सहयोग के लिए विशाल जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। लोगों के समर्थन और सहयोग प्राप्त कर तहसील बनाने के सभी मानक पूरे किए जाएंगे। चुने गए प्रभारियों ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग करने की अपील की। कृष्ण गोपाल शर्मा, श्यामसिंह महलवार, सुमित, नरेंद्र शर्मा, संतराम सैनी, जगमोहन लाल, किशोर बाल्मीकि, नौशाद, अनिल गुप्ता, धर्मवीर सिंह, मुसीर अहमद, संजय शर्मा, श्रीभगवान, राजेंद्र, महावीर सिह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed