फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडीएम अवकाश पर दफ्तर में चल रहा हीटर

एडीएम अवकाश पर दफ्तर में चल रहा हीटर

Fri, 08 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एडीएम अवकाश पर दफ्तर में चल रहा हीटर
एडीएम अवकाश पर, दफ्तर में चल रहा हीटर
विज्ञापन

भाजपा नेता डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अव्यवस्था पर किया हंगामा
हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिर कर्मचारियों की लगवाई अनुपस्थिति
मेरठ।
कलक्ट्रेट के अफसरों की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एडीएम भूमि अध्यापित कार्यालय पहुंचे। वहां के हालात देखकर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। आलम यह था कि एडीएम अवकाश पर थे, लेकिन उनके कार्यालय में रूम हीटर चल रहा था।

डा. लक्ष्मीकांत ने बताया कि एडीएम एलए कार्यालय के संबंध में कई लोगों ने शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि मुआवजा के लिए वह कई साल से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कभी अधिकारी गायब रहते हैं, तो कभी कर्मचारी। उन्होंने बताया कि एडीएम भूमि अध्यापित के अवकाश पर होने की बात बताई गई। लेकिन उनके कार्यालय में 2000 वॉट का रूम हीटर चल रहा था। सभी लाइटें जली हुई थीं। कार्यालय में नियुक्त 15 कर्मचारियों में से मात्र पांच ने ही उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए थे। बाकी के आगे कॉलम खाली था। इस पर उन्होेंने हंगामा किया और रजिस्टर के फोटो कराए। वाजपेयी ने कहा कि इस मामले में वह अपने स्तर से विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed