{"_id":"5c5c94e2bdec22738442aef1","slug":"151549571298-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली नगर निगम की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर भर की सड़कें और गलियां जलमग्न
मेरठ। बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। कुछ देर के लिए नगर आयुक्त कार्यालय में भी पानी भर गया। बिजली गुल होने से अंधेरे में कई लोग गिरकर घायल हो गए।
शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक चली। भारी बारिश से खैरनगर इलाके में जलभराव हो गया। नालियां उफनकर सड़क पर बहने लगीं। लोगों ने नगर निगम पर नालों की सफाई नहीं करने का आरोप लगाया। ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, इस्लामाबाद, जाकिर कालोनी, बुनकर नगर, लखीपुरा, श्यामनगर आदि क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कुछ देर के लिए तो नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में भी पानी भर गया था। नालों की ढंग से सफाई नहीं होने का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम अधिकारियों का दावा था कि उन्होंने नालों की तली झाड़ सफाई कराई है। बारिश के बाद कई घंटों तक बारिश का पानी कई क्षेत्रों में भरा रहा।