फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकार ने बेसिक शिक्षा स्कूलों के लिए खोला खजाना

सरकार ने बेसिक शिक्षा स्कूलों के लिए खोला खजाना

Fri, 08 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने बेसिक शिक्षा स्कूलों के लिए खोला खजाना
सरकार ने बेसिक शिक्षा स्कूलों के लिए खोला खजाना
विज्ञापन

- यूपी ही नहीं केन्द्र सरकार ने भी जारी कर दिया धन
- सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में खेल के समान और लाइब्रेरी के जारी किया धन

मेरठ। केन्द्र और उप्र सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खजाना खोल दिया है। जहां प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों के लिए खेल के सामान का बजट जारी किया है। वहीं लाइब्रेरी के लिए भी बजट दिया है। साथ ही प्रत्येक विद्यालय की रंगाई पुताई के लिए अलग से बजट जारी कर किया गया है। सरकार की मंशा है कि सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पब्लिक स्कूलों को मात दे सकें।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 910 प्राथमिक और 434 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनके लिए भारत सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच-पांच हजार रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10-10 हजार रुपये खेल के सामान के लिए दिए हैं। प्राथमिक स्कूलों में लाइब्रेरी को पांच-पांच हजार, जूनियर स्कूलों को दस-दस हजार रुपये की धनराशि जारी की है। इतना ही नहीं उप्र सरकार ने प्रत्येक विद्यालय की इमारत को दुरुस्त करने, कुर्सी आदि खरीदने आदि के लिए 25 हजार से 50 हजार रुपये का बजट जारी किया है। सरकार सभी सरकारी विद्यालयों को नए शिक्षण सत्र से पहले ही अपडेट करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र ढाका का कहना है कि समस्त धनराशि विद्यालय प्रबंधक समिति के खाते में भेजी जा रही है। ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed