फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो दिन, चार पाली और 55509 अभ्यर्थी

दो दिन, चार पाली और 55509 अभ्यर्थी

Fri, 01 Feb 2019 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
दो दिन, चार पाली और 55509 अभ्यर्थी
दो दिन, चार पाली और 55509 अभ्यर्थी
विज्ञापन


मेरठ। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट विद्यालयों के लिए प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए एक और दो फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दौरान चार पालियों में 55509 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक होगी। इसमें 13758 अभ्यर्थी बैठेंगे। द्वितीय पाली दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक होगी, जिसमें 12987 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। शनिवार को प्रथम पाली में 15097 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि द्वितीय पाली में 13667 अभ्यर्थी बैठेंगे। इसे पास करने वाले इंटरमीडिएट के विद्यालयों में प्रवक्ता पद के लिए योग्य होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स की रहेगी नजर
परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग पर निगरानी रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को लगाया गया है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और पुलिस की तरफ से एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई को जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed