फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पैसे के लिए नवजात को अस्पताल में रोका

पैसे के लिए नवजात को अस्पताल में रोका

Sat, 06 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पैसे के लिए नवजात को अस्पताल में रोका
चंद रुपयों के लिए प्रसूता से छीन ली नवजात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1500 रुपये नहीं मिलने पर नवजात बच्ची को प्रसूता से छीन लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद ही उसने बच्ची को परिजनों को सौंपा। सीएमओ ने इस मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी है।
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी पुष्पा पत्नी शिवकुमार को प्रसव पीड़ा के चलते बृहस्पतिवार देर रात मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पर भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह पुष्पा ने एक बेटी को जन्म दिया। पुष्पा के परिजनों का आरोप है कि प्रसव के उपरांत अस्पताल में तैनात एएनएम ने डिलीवरी कराने के लिए 1500 रुपये मांगे, महिला के पति शिवकुमार ने गरीबी का वास्ता देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तो एएनएम ने पहले केस बिगाड़ देने की चेतावनी दी, फिर बच्ची को अपने पास रख लिया। शिवकुमार ने बताया कि ब्याज पर रुपये लाकर उसने एएनएम को दिए, तब जाकर उन्हें नवजात बच्ची सौंपी गई। मोरना प्रभारी चिकित्सक अर्जुन सिंह ने बताया कि एएनएम के व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है। जांच के उपरांत एएनएम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
परिजनों का आरोप, 1500 रुपये लेने के बाद एएनएम ने बच्ची को सौंपा
पीएचसी मोरना का मामला, प्रभारी चिकित्सक ने शुरू कराई मामले की जांच

मोरना सीएचसी में एएनएम के प्रसूता से पैसे मांगने का मामला उनके संज्ञान में आया है। यह गंभीर मामला है, जिसकी जांच एसीएमओ को सौंपी गई है। सोमवार तक उन्हें रिपोर्ट देने के लिए कहा है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-डॉक्टर पीएस मिश्रा, सीएमओ, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed