{"_id":"5b64c2e84f1c1bab7d8b6542","slug":"151533330152-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले को लेकर गोलाबढ़ और सरस्वती विहार के लोग आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले को लेकर गोलाबढ़ और सरस्वती विहार के लोग आमने-सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गोलाबढ़ से पानी की निकासी को लेकर नगर निगम द्वारा निकाले जा रहे नाले का विवाद गहराता जा रहा है। सरस्वती विहार के लोगों द्वारा नाला निर्माण रुकवाने के बाद शुक्रवार को गोलाबढ़ के लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के साथ नगर आयुक्त से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी। नगर आयुक्त ने शनिवार शाम को नाले का मौका मुआयना करने के बाद समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
गोलाबढ़ गांव से पानी की निकासी के लिए नगर निगम द्वारा प्राइमरी पाठशाला से 52 फुटा रोड होते हुए एक नाले का निर्माण किया जा है। यह नाला आर्मी की दीवार तक पहुंचेगा और इसके बाद यह नाला सरस्वती विहार कॉलोनी के नाले में गिरना है। सरस्वती विहार कॉलोनी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सरस्वती विहार के लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की थी। जिसके बाद नगर आयुक्त ने नाले का निर्माण रुकवा दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को गोलाबढ़ के लोग ट्रैक्टर-ट्राली आदि से नगर निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के साथ नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान से मुलाकात की। कमलदत्त शर्मा ने कहा कि नाले का मौका मुआयना कर समस्या का निस्तारण कराया जाए। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि वे शनिवार शाम तीन बजे मौके पर जाएंगे। इस दौरान भरत सैनी, रोशन लाल, जगवीर, दुलीचंद, राजे, अक्षय कुमार, जितेंद्र, विजयपाल सूबेदार, भौरी सिंह आदि मौजूद रहे।