फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेहमानों से ज्यादा होगी मेजबानों की संख्या

मेहमानों से ज्यादा होगी मेजबानों की संख्या

Fri, 03 Aug 2018 02:22 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
मेहमानों से ज्यादा होगी मेजबानों की संख्या
मेहमानों से ज्यादा होगी मेजबानों की संख्या
विज्ञापन

मेरठ।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की 11 व 12 अगस्त को होने वाली बैठक के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में बड़े कार्यक्रम की बड़ी व्यवस्था के लिए पूरा अमला जुटा है। जिसे देखते हुए साफ है कि बैठक स्थल पर मेहमानों से ज्यादा मेजबानों की संख्या होगी।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में होगी। इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी, कोर कमेटी, पूरे प्रदेश के क्षेत्रों के अध्यक्ष और महामंत्री तथा जिलों व महानगर के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर बैठक में आने वाले मेहमानों की संख्या करीब 400 होगी। जबकि पश्चिमी क्षेत्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के भी आने के कारण यह संख्या 500 तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के निर्देशन में उनकी पूरी क्षेत्रीय टीम, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की पूरी टीम के साथ कई जिलाध्यक्ष सहित मेरठ जनपद व महानगर का पूरा अमला बैठक की तैयारियों में लगाया गया है। हर व्यवस्था के लिए तीन से पांच लोगों की टीम बनाई जा रही है। जो अपने साथ कार्यकर्ताओं को लेकर व्यवस्था संभालेंगे। व्यवस्था के लिए 200 पुरुष और महिला पदाधिकारियों को लगाया गया है। इस पूरी व्यवस्था के दौरान सुभारती परिसर में करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के मौजूद होने की बात कही जा रही है। आने वाले नेताओं का पंजीकरण होगा, जिसकी व्यवस्था महिलाओं को दी जा रही है। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि, अतिथि, मंच, भोजन, पार्किंग, आवास, स्वागत, बैठक स्थल की सज्जा, मेरठ महानगर की साज सज्जा आदि तमाम व्यवस्थाओं की अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सिर्फ पंजीकृत नेताओं का प्रवेश
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भले ही जिला और महानगर का पूरा अमला लगा होगा। लेकिन प्रेक्षागृह में प्रवेश सिर्फ पंजीकृत नेता को ही दिया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी होगा। इन लोगों के अलावा बैठक में किसी अन्य नेता या कार्यकर्ता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दो दिन चलने वाली इस बैठक में कई सत्र होंगे, लेकिन मीडिया को सीधे कवरेज के लिए सिर्फ कुछ सत्र में ही अनुमति होगी।
पहले दिन राजनाथ और दूसरे दिन अमित शाह
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 11 अगस्त को करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश मंत्री मंडल के अधिकांश मंत्री मौजूद रहेंगे। जबकि 12 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे और समापन सत्र को संबोधित करेंगे।


सुनील बंसल आज करेंगे बैठक पर मंथन
मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में पश्चिमी क्षेत्र की बैठक लेंगे। यह बैठक 11 व 12 अगस्त को हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियाें पर मंथन करने के लिए होगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मुख्य विषय बैैठक के सत्र और उन सत्रों के मुख्य वक्ता तथा विषय तय करना होगा। इसके साथ ही नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम की चाय व रात्रि भोजन तथा रात्रि सत्र आदि के समय निर्धारण को सुनील बंसल तय करेंगे। इसके अलावा वह इस पूरे आयोजन की तैयारियों में लगे लोगों से भी चर्चा करेंगे और बैठक स्थल का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed