{"_id":"5b60caab4f1c1bee748b71dc","slug":"151533069995-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में रूट डायवर्ट से रोडवेज का बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में रूट डायवर्ट से रोडवेज का बढ़ेगा किराया
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाले रूट डायवर्जन से रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को वर्तमान किराये से करीब 20 से 50 फीसदी ज्यादा किराया अदा करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि रूट डायवर्जन से गंतव्य की दूरी बढ़ने के चलते किराये में अस्थायी वृद्धि होगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल की तरह रोडवेज बसें भी बदले हुए रूटों से संचालित होंगी। एनएच 58 से होकर मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, कौशांबी, मोहननगर और नोएडा आदि जाने वाली बसों को वाया हापुड़ और पिलखुआ संचालित किया जाएगा। इससे रूट की दूरी बढ़ने पर किराये में भी वृद्धि होनी है। मेरठ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून आदि रूट की बसों को मेरठ पौढ़ी हाईवे से वाया मीरापुर संचालित किया जाएगा। वहीं आरएम नीरज सक्सेना का कहना है कि रूट डायवर्जन से बढ़ने वाली दूरी के मद्देनजर किराये में होने वाली बढ़ोतरी को ईटीएम में फीड करा दिया है। किराए में 20 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी।
ये होगा किराया
रूट पहले अब
मेरठ-दिल्ली 83 121
मेरठ-गाजियाबाद 52 77
मेरठ-मुजफ्फरनगर 64 95
मेरठ-कौशांबी 60 90
मेरठ-नोएडा 73 93
मेरठ-देहरादून 206 224
मेरठ-हरिद्वार 192 231