फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर की सफाई को नए ट्रेक्टर और मशीनें के खेफ पहुंची

शहर की सफाई को नए ट्रेक्टर और मशीनें के खेफ पहुंची

Tue, 24 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई को नए ट्रेक्टर और मशीनें के खेफ पहुंची
शहर की सफाई को नए ट्रैक्टर और मशीनों की खेफ पहुंची
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में शुरू होने वाले डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम में नए वाहनों का बेड़ा पहुंचना शुरू हो गया है। जहां पिछले सप्ताह एक दर्जन छोटी पोर्कलेन मशीनें पहुंची थी वहीं सोमवार को 22 सोनालिका ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और तीन जेसीवी मशीन पहुंची। दिल्ली रोड और सूरजकुंड वाहन डिपो नए वाहनों से रंग बिरंगे हो गए हैं। नए वाहनों का बेड़ा किस दिन शहर की सड़कों पर उतारे जाएंगे, यह तो अभी निश्चित नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि अब शहर का कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम के पास वाहन और अन्य मशीनों की कोई कमी नहीं रहेगी। क्योंकि अभी 50 से अधिक मशीन और वाहन और भी आने वाले हैं।

डिपो में नहीं वाहन खड़े करने का स्थान
- नगर निगम के दिल्ली रोड, सूरजकुंड, कंकरखेड़ा वाहन डिपो पर नए वाहन खड़े करने को स्थान नहीं हैं। नए वाहनों की खेफ आनी शुरू हो गई है। जिसके कारण नए वाहनों को चार दीवारी में खड़ा किया जा रहा है। जबकि पुराने वाहनों को बाहर खड़ा किया जा रहा है। वाहनों का बेड़ा बढ़ने के कारण समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


परतापुर में वाहन डिपो बनाने की थी योजना
- नगर निगम प्रशासन ने परतापुर कांशी में निगम की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बड़े एरिया में निगम के सरकारी वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था का निर्णय लिया गया था। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने चीफ इंजीनियर को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण किया था। कारण है कि निगम में काफी नए वाहन पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
दिल्ली रोड और सूरजकुंड वाहन डिपो पर पहुंचे 11-11 नए ट्रैक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed