{"_id":"5b3fce8c4f1c1bc4248b4ddc","slug":"151530908300-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी के खिलाफ किसान अधिकार यात्रा 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी के खिलाफ किसान अधिकार यात्रा 26 से
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसपी के खिलाफ किसान अधिकार यात्रा 26 से
मेरठ। किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित खरीफ फसलों के एमएसपी को नकार दिया है। राष्ट्रीय किसान महासंघ ने इसके खिलाफ आगामी 26 जुलाई से किसान अधिकार यात्रा निकालने का आह्वान किया है। महासंघ से जुड़े भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि दिल्ली में हुई महासंघ की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में घोषित एमएसपी का निंदा प्रस्ताव पास किया गया। महासंघ नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी ए2+एफएल फार्मूले से दिया है जबकि किसानों ने सी2 फार्मूले पर लागत से 50 फीसदी अधिक एमएसपी की मांग की थी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी सी2 फार्मूले का समर्थन करती है। किसान अधिकार यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी, जो किसानों को केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराकर आंदोलन के लिए खड़ा करेगी।