{"_id":"5ad907914f1c1b87028b5771","slug":"151524172689-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा भारती द्वारा स्वीमिंग प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा भारती द्वारा स्वीमिंग प्रतियोगिता आयोजित
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलाश स्टेडियम में हुई तैराकी प्रतियोगिता
मेरठ। क्रीड़ा भारती महानगर इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके अध्यक्ष विभाग कार्यवाहक अशोक शर्मा, मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, विशिष्ठ अतिथि डॉ. संदीप त्यागी रहे। सांसद विजयपाल सिंह तोमर का स्वागत क्रीड़ा भारती महानगर उपाध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी, मीडिया प्रभारी श्वेता ने बुके देकर किया। विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि क्रीड़ा भारती मेरठ जिले में खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जो लगातार युवा और बच्चों में खेल भावना पैदा करने का कार्य कर रही है। क्रीड़ा भारती की मीडिया प्रभारी स्वेता सिंह ने बताया प्रतियोगिता में पहले दिन करीब 90 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, प्रतियोगिता के संयोजक मनीष कुमार और श्वेता रहे। मुख्य रूप से प्रतियोगिता में डॉ. संदीप चौधरी, मनीष कुमार, कपिल त्यागी, श्वेता सिंह, कपिल देव, परमेंद्र सोनी, चंचल कुमार, सुनील मुडेर आदि मौजूद रहे।