फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दलित आंदोलन के बाद सूने पड़े सरकारी विभाग

दलित आंदोलन के बाद सूने पड़े सरकारी विभाग

Sun, 08 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दलित आंदोलन के बाद सूने पड़े सरकारी विभाग
मेरठ। दलित आंदोलन के बाद स्थिति देखने में भले ही सामान्य नजर आ रही हो। लेकिन इस आंदोलन को लेकर उठी चिंगारी को शांत करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रात दिन जूझ रहे हैं। स्थिति ये है कि दिन भर बैठकों और फ्लैग मार्च की मशक्कत के चलते कलक्ट्रेट सूना पड़ा हुआ है। जहां कभी धरना प्रदर्शन और शिकायकर्ताओं की भीड़ नजर आती थी, उसकी जगह अब पुलिस फोर्स नजर आ रही है। अधिकारी भी दिन भर बैठकों के दौरान 14 अप्रैल तक किसी तरह शांति कायम रहे, इसकी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दो अप्रैल को दलित आंदोलन में हुई हिंसा कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही का परिणाम है। क्योंकि पहले से घोषित इस आंदोलन को पुलिस-प्रशासन ने बहुत ही हल्के में लिया, जिसका नतीजा उन्हें झेलना भी पड़ा। लेकिन अब जो इनपुट मिल रहा है, उससे उनके होश उड़े हुए हैं। क्योंकि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती या उससे पहले जातीय हिंसा भड़क सकती है। जिसे शांत करने के लिए पुलिस-प्रशासन दिन-रात मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन

इस कवायद में खुद जिलाधिकारी व एसएसपी तो लगे ही हैं, उनके साथ सभी अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि भी हैं। वहीं, शहर और देहात को कई सेक्टरों में बांटते हुए मजिस्ट्रेट भी प्रशासन ने तैनात किए हैं, जो थानावार भ्रमण करने के साथ जातियों के मुखियाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इन मजिस्ट्रेटों में विकास भवन, मंडी परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ऐसे में तमाम दफ्तरों में सिर्फ शांति कायम करने पर ही मंथन हो रहा है, जबकि फरियादी भी पूरे माहौल को देखते हुए अब कम ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- कलक्ट्रेट में अधिकतर अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट में
- शांति समिति की बैठक, फ्लैग मार्च में उलझा पूरा सरकारी सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed