फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बूंद-बूंद पानी को तरसे देवतापुरम के लोग

बूंद-बूंद पानी को तरसे देवतापुरम के लोग

Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बूंद-बूंद पानी को तरसे देवतापुरम के लोग
देवतापुरम की ट्यूबवेल खराब, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन

मेरठ। देवतापुरम कॉलोनी की ट्यूबवेल एक सप्ताह से खराब पड़ी है। जिस कारण वहां के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। सोमवार को कालोनी की महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। महिलाओं ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया। साथ ही एक ज्ञापन अपर नगरायुक्त को सौंपा। उन्होंने महाप्रबंधक जल से ट्यूबवेल को चालू कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक जल ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

नगर निगम का जलकल विभाग पूरी तरह पटरी से उतर गया है। शहर में जगह जगह पाइप लाइन का टूटना, पानी खुले में बहने और कहीं पर जनता को एक बूंद पानी न मिलने की शिकायतों के अंबार हैं। जनता की शिकायतों को जलकल विभाग के अधिकारी रद्दी की टोकरी दिखा रहे हैं। यानी जनता की समस्याओं से अधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है। ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया है। देवतापुरम की महिला मुन्नी देवी, सुंदरी, ऊषा सैनी, पिंकी, संतोश, हेमा, पुष्पा, मुनेश, सुशील कुमार ने बताया कि कालोनी में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं हैं। एक सरकारी ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति हो रही थी। पिछले एक सप्ताह से ट्यूबवेल बंद पड़ी है। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल की मोटर खराब है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी के लोगों को पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। आसपास की कालोनियों से पानी लाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। महिलाओं ने अपर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर दो दिन के भीतर ट्यूबवेल चालू नहीं की गयी तो कमिश्नर कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


खास बातें:
एक सप्ताह से बंद पड़ा है ट्यूबवेल, हैंडपंप भी नहीं लगे
आसपास की कॉलोनियों से पानी लाकर किसी तरह काम चला रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed