{"_id":"5ab176bf4f1c1bbc758b69f4","slug":"151521579711-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के सामने चार होटलों में छापा, 41 युगल पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के सामने चार होटलों में छापा, 41 युगल पकड़े
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के सामने चार होटलों में छापा, 41 युगल पकड़े
मेरठ। भैसाली बस अड्डे के सामने चार होटलों पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने क्राइम ब्रांच और महिला थाने की टीम के साथ मंगलवार दोपहर छापामारी की। होटलों के कमरों से आपत्तिजनक अवस्था में मिले 41 युगलों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकांश कमरों से शराब और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। एसएसपी ने आबूलेन चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश को सस्पेंड करते हुए इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल के खिलाफ जांच बैठा दी है।
एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर यह छापामारी होटल लाभ महल, शेर-ए-पंजाब, खालसा व प्रिंस होटल में एक साथ की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने होटलों को चारो तरफ से घेरकर कमरों की तलाशी शुरू की तो इन होटलों के कर्मचारी भाग खड़े हुए। चारों होटलों के कमरों से 41 युवक और 41 युवतियां पकड़े गए।
बस भरकर मिले युवक-युवतियां
होटलों में कमरों में इतनी बड़ी संख्या में युगल मिलने पर एएसपी कैंट भी हैरान रह गए। इन 82 युवक-युवतियों को महिला थाने भिजवाने के लिए रोडवेज अड्डे से बस बुलानी पड़ी। महिला थाने में भी जगह कम पड़ गई। एएसपी ने बताया कि इन चारों होटलों में किसी भी युवक और युवती की होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए। अय्याशी के अड्डे बन चुके इन होटलों को सीज कर इनके लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
सेटिंग का धंधा, दो घंटे के 2-4 हजार
मेरठ। शहर के होटलों में इस काले धंधे से संचालक मोटा पैसा कमा रहे हैं। दो घंटे के लिए एक कमरे का एक युगल से दो से चार हजार रुपये वसूलकर चाबी थमा दी जाती है। इन होटलों में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न कोई आईडी ली जाती है। यह सामाजिक दृष्टि से गलत है तो सुरक्षा के लिए भी खतरा है। एएसपी कैंट के अनुसार केवल एक ही होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। तीन होटलों में कैमरे नहीं थे।
इन होटलों से थाना पुलिस को मोटी रकम जाती है, जिसके बदले होटल संचालकों को अनैतिक कार्य कराने की छूट मिल जाती है। थानों से उच्चाधिकारियों को ऐसे होटलों की ओके रिपोर्ट भेजकर गुमराह किया जाता है। इसलिए एसएसपी ने इस छापामारी से थाना सदर बाजार पुलिस को दूर रखते हुए एएसपी कैंट से छापामारी कराई। बताया जा रहा है कि एएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच रिपोर्ट शाम को ही एसएसपी को भेजी। इसके बावजूद भी कार्रवाई न होने को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं।
प्रैक्टीकल देने कॉलेज गई थी, पहुंच गई होटल
मेरठ। माता-पिता को धोखा देकर होटलों में पहुंचे इन लड़के-लड़कियों की पोल खुली तो परिजनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कई बच्चे घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकले थे। गुस्साए परिजनों ने सवालों की बौछार की तो इनके पास कोई जवाब देते नहीं बना।
...तो होटल कैसे पहुंच गई
एक महिला ने गुस्से में बेटी से पूछा कि तुम तो प्रैक्टीकल देने गई थी तो होटल कैसे पहुंच गई? प्रैक्टीकल दिया भी या नहीं? क्या हमसे झूठ बोलकर आई थी? जवाब में लड़की शर्म से सिर झुकाए ही खड़ी रही।
तू तो फार्म भरने गया था?
मेडिकल क्षेत्र निवासी एक महिला ने 12वीं में पढ़ने वाले बेटे से पूछा कि तू तो फार्म भरने गया था? होटल में कैसे पहुंचा? क्या करने गया था वहां? ये कहकर महिला रोने लगी।
तुम तो कालेज गई थी?
एक युवती को सुपुर्दगी में लेने आए पिता आंसुओं के साथ बोले कि बेटी कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी, उन्हें नहीं पता कि होटल में कैसे पहुंची? बेटी से ये सवाल पूछा तो बस शर्म से सिर झुकाकर खड़ी हो गई।
यही कमी रह गई थी
एक सज्जन तो अपने बेटे पर बरस गए। बोले काम धंधा कुछ नहीं करता। हम पर बोझ है। बस यही कमी रह गई थी। शर्मसार कर दिया हमें तूने। उसके भाई ने भी उसे खूब सुनाई और युवक चुपचाप सिर झुकाए सब सुनता रहा।
हम तभी भेजेंगे
एक युवती को उसके परिजनों की बजाय कोई दूसरा युवक लेने आया। लेकिन महिला थानाध्यक्ष ने मना कर दिया। कहा कि केवल परिवार के सदस्य के ही सुपुर्द किया जाएगा।
वेस्ट यूपी से दिल्ली, उत्तराखंड तक के युगल
मेरठ। होटलों से पकड़े गए युगल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली और उत्तराखंड तक के निकले। इनमें अधिकांश 19 से 28 साल की उम्र के हैं। इनमें दो लड़कियां नाबालिग बताई गईं।
पुलिस के अनुसार एक युगल ने खुद को उत्तराखंड के थपकी थाना क्षेत्र का बताया। दावा किया कि वे पति-पत्नी हैं। मुजफ्फरनगर की पांच छात्राएं स्कूल ड्रेस में मुजफ्फरनगर के पांच युवकों के साथ आई थीं। बुलंदशहर में सिकंदराबाद के अलावा गाजियाबाद के भी चार युगल पकड़े गए। एक युवती मुरादनगर निवासी है। हापुड़ और शामली जिलों के छह युवक निकले। 41 में से मेरठ के 20 युगल ही हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रिंस होटल के संचालक कवनीत, शेरे पंजाब के रघुबीर, लाभमहल के अमनप्रीत और खालसा होटल के संचालक सतपाल समेत 43 के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस और सराय एक्ट में केस दर्ज हुआ है। सभी लड़कियों को सुपुर्दगी में दे दिया गया।