फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टैक्स और कानून के बोझ तले कराह रहा व्यापारी: आशु शर्मा

टैक्स और कानून के बोझ तले कराह रहा व्यापारी: आशु शर्मा

Tue, 13 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
टैक्स और कानून के बोझ तले कराह रहा व्यापारी: आशु शर्मा
टैक्स के बोझ तले कराह रहा व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन हुआ। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। नियम और टैक्स के बोझ तले दबा व्यापारी इस वक्त कराह रहा है। इसलिए व्यापारियों को एकजुट होकर इस उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। भाजपा सरकार में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जो व्यापारी नेता पिछली सरकारों में व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते थे, वो अब अपनी पार्टी की सरकार बनने के बाद व्यापारी और उनके हितों को पूरी तरह भुला बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारी आयोग की स्थापना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने, छोटे व्यापारियों का दो लाख रुपये तक का बैंक लोन माफ किया जाये, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देने के साथ ही सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराए। सम्मेलन में पूजा त्यागी, सुमेर सिंह धार, मनजीत सिंह कोछड़, मधु चौधरी, पीयूष वरिष्ठ, बुंदू खां अंसारी, दीपक मलिक, मनीष अहलावत, धर्मेंद्र मलिक, नीरज कौशिक, हिमांशी शर्मा, कजरी गर्ग, अमित जैन, संजू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed