फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा समर्थकों ने फाड़े बसपा के पोस्टर, हंगामा

भाजपा समर्थकों ने फाड़े बसपा के पोस्टर, हंगामा

Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा समर्थकों ने फाड़े बसपा के पोस्टर, हंगामा
मेरठ। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घंटाघर के आसपास बसपाइयों ने फ्लैक्स लगाए हुए थे। महापौर सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के फोटो का एक फ्लैक्स टाउन हॉल के गेट पर भी लगा था। जिसको देखकर भाजपा समर्थक भड़क गए। उन्होंने बैनर फाड़ दिए। इसे लेकर बसपा-भाजपा समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सभी भाजपाई मुख्य द्वार से टाउन हॉल पहुंचे। जैसे ही भाजपाई अंदर घुस रहे थे तो उनकी निगाह बसपा के फ्लैक्स पर पड़ी। यह देखकर भाजपाई बिफर गए और फ्लैक्स फाड़ दिया। मौके पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, आदि अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। बसपाइयों का आरोप था कि सत्ता में होने की वजह से भाजपाई मनमानी कर रहे हैं। पुलिस भी सत्ता के दबाव में है।
विज्ञापन

अफवाहों का बाजार रहा गरम
बसपा का बैनर फाड़ने की घटना को लेकर अफवाहों का बाजार गरम हो गया। शोर मचा कि भाजपाइयों ने योगेश वर्मा का कुर्ता फाड़ दिया है। टाउन हॉल के सामने ही कुछ लोग ये अफवाह फैलाते रहे। माना जा रहा है कि इसके पीछे अपने समर्थकों की अधिक से अधिक भीड़ जुटाना ही मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed