{"_id":"5a04b5c34f1c1b6a678baa08","slug":"151510258115-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर पर 8 और पार्षद पद पर 820 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर पर 8 और पार्षद पद पर 820 प्रत्याशी मैदान में
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर पर 8 और पार्षद पद पर 820 प्रत्याशी मैदान में
- महापौर पद पर नहीं हुआ कोई पर्चा वापस
- पार्षद पद पर 45 ने लिया पर्चा वापस
- नाम वापसी के बाद वार्ड 65 में होंगे सबसे ज्यादा 20 प्रत्याशी
- नाम वापसी के बाद स्थिति हुई स्पष्ट, मतदान के लिए चार वार्डों में लगेंगी डबल ईवीएम
मेरठ।
नगर निगम चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गयी। इस बार चुनाव में महापौर पद पर जहां आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, तो 90 वार्डों के लिए 820 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इनमें वार्ड 65 से सबसे ज्यादा 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 29 अक्तूबर को शुरू हुई थी, जो 6 नवंबर तक चली। इसमें महापौर पद पर 9 और पार्षद पदों पर 867 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया की जांच में महापौर पद पर जहां आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीलम राठौर का पर्चा खारिज हुआ था तो पार्षद पद पर भी दो उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हुए थे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था, जिसमें महापौर पद पर जहां किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया, वहीं पार्षद पद पर 30 वार्डों में 45 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिये। इसके बाद अब चुनाव मैदान में महापौर पद पर 8 और पार्षद पद पर 820 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं।
वार्ड 65 में सबसे ज्यादा 20 प्रत्याशी
नगर निगम के सभी 90 वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति पर अगर गौर करें तो वार्ड 65 में सबसे ज्यादा 20 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि वार्ड 26, 53 और 59 ऐसे हैं जहां पर सबसे कम 4-4 प्रत्याशी मैदान में होंगे।
विज्ञापन
चार वार्डों में लगेगी डबल ईवीएम
22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए महापौर और पार्षद पद के लिए अलग-अलग ईवीएम लगायी जायेगी। एक ईवीएम में नोटा से अलग 15 प्रत्याशियों के मतदान का विकल्प होता है। ऐसे में महापौर पद पर तो सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक ही ईवीएम लगायी जायेगी। लेकिन पार्षद पद के लिए चार वार्डों में दो-दो ईवीएम लगानी होगी। क्योंकि वार्ड 31 से 16, वार्ड 81 व 88 से 18- 18 और वार्ड 65 से 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।