फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   05 सितंबर को हैं शिक्षक दिवस

05 सितंबर को हैं शिक्षक दिवस

Sun, 03 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
05 सितंबर को हैं शिक्षक दिवस
मेरठ। शिक्षक दिवस के लिए बाजार सज गए। टीचर को देेने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक उपहार हैं। छात्रों ने अपने आदरणीय गुरुजी के लिए तोहफा खरीदना शुरू भी कर दिया है। कुछ छात्रों ने समूह में उपहार देने की योजना बनाई है। कई छात्र एकल तौर पर अपने प्रिय शिक्षक को शिक्षक दिवस के दिन देने के लिए उपहार ले रहे हैं। उपहार की दुकानों पर शिक्षकों केे लिए ग्रीटिंग कार्ड, मग, ट्रॉफी और मनपसंद फोटो फ्रेम हैं। कई छात्र तस्वीरों का कोलाज बनवा रहे हैं। मैजिक कॉफी मग से लेकर शिक्षक के जरूरत के सामान की भी खरीदारी हो रही है। तोहफे स्टूडियो से कस्टमाइज भी करा रहे हैं।
विज्ञापन


उपहारों पर लिखे हैं सुंदर संदेश
अपने पसंदीदा शिक्षक को उपहार देने के लिए युवा संदेश लिखे उपहार पसंद कर रहे हैं। गिफ्ट गैलरी पर यू आर बेस्ट टीचर इन द वर्ल्ड, टीचर फॉरएवर, हैप्पी टीचर्स डे, टॉप 10 रीजन यू आर माई बेस्ट टीचर, थैंक्यू टीचर, टीचर आई कुड नॉट डिसाइड जैसे संदेश लिखे उपहार हैं। छात्र शिक्षकों के लिए संदेश लिखे कॉफी मग, ग्रींटिग कार्ड्स, फोटो फ्रेम, विंडचाइम, कीरिंग, शोपीस ले रहे हैं। कुछ छात्र मनचाहा संदेश भी ग्रीटिंग के बटरपेपर पर डिजायन करा रहे हैं।
विज्ञापन


स्टूडियो से कस्टमाइज करा रहे उपहार
बाजार में तोहफों क ी खरीदारी के साथ छात्र सामूहिक रूप से तोहफा तैयार भी करा रहे हैं। फोटो स्टूडियो में जाकर मनचाहे तरीके से तोहफा कस्टमाइज हो रहा है। शिक्षक से जुड़ी प्रमुख तस्वीराें से काफी मग, फोटो फ्रेम तैयार हो रहे हैं। वहीं टीशर्ट, प्लेट, कप, ट्रॉफी, कुशन, रॉक, वुड स्टैंड, सीनरी, क्रॉकरी भी डिजायन करा रहे हैं। विंडचाइम, कीरिंग, फिंगररिंग से लेकर मनचाहे तोहफे पर शिक्षक से जुड़ी तस्वीरें व स्वयं के बनाए संदेशों को लिखवाकर तोहफा तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं शिक्षक दिवस के उपहार
पेपर बैग्स, पेपर बोर्ड, टेबल स्टैंड, पेन होल्डर, डायरी, पेन, विंडचाइम, ग्रीटिंग कार्ड, कीरिंग, टेबल कैलेंडर, टीशर्ट, कप, मग, फोटोफ्रेम, फ्रेमहोल्डर, मोबाइल होल्डर, पेपर ट्रॉफी, शील्ड, चॉकबोर्ड, क्रिस्टल शोपीस, पेंसिल होल्डर आदि हैं। उपहारों की कीमत 50 रुपये से प्रारंभ है। इसके अलावा चॉकलेट पैक, परफ्यूम पैक, स्पैक्स बॉक्स, मोबाइल कवर भी हैं। छात्र अपने बजट के अनुसार अलग-अलग तोहफे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed