{"_id":"598b82994f1c1bd5138b45b4","slug":"151502315161-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर समय की पटरी से उतरी संगम व नौचंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर समय की पटरी से उतरी संगम व नौचंदी
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। एक दिन राहत देने के बाद संगम व नौचंदी एक्सप्रेस बुधवार को फिर समय की पटरी से उतर गईं। नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से तीन घंटे देरी से सुबह करीब ग्यारह बजे तो संगम एक्सप्रेस एक घंटा देरी से सुबह करीब पौने आठ बजे पहुुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी पिछले नौ माह से चल रही है। लेकिन अधिकारियों के दावे फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन