{"_id":"598a34d74f1c1b031b8b4793","slug":"151502229719-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी ना होने से डाकघर का काम ठ्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी ना होने से डाकघर का काम ठ्प
Updated Wed, 09 Aug 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर में चार दिन से कनेक्टिविटी गायब, लेन देन ठप
- कैंट डाकघर में चार दिन से बनी समस्या, एटीएम सेवा भी ठप रही
मेरठ। कनेक्टिविटी ना होने से कैंट स्थित प्रधान डाकघर में चार दिन से लेन देन ठप है। पेंशनर्स को पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। सोमवार को लोग कैश लेने पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। इस कारण डाकघर का एटीएम भी बंद रहा।
कैंट स्थित प्रधान डाकघर शहर का मुख्य प्रधान डाकघर है। यहां कई विभागाें के केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन भी उनके खातों में आती है। मंगलवार को यहां काफी लोग लेन देन को आए थे। इनमें कई पेंशनर्स थे। इन्हें डाकघर में बताया गया कि कनेक्टिविटी नहीं है। लेन देन का कोई काम नहीं हो सकता। काफी देर इंतजार के बाद लोग मायूस लौट गए । कुछ लोगों ने बताया कि रक्षा बंधन के लिए उन्हें कैश की जरूरत थी। वे शनिवार और सोमवार को भी यहां कैश लेने आए थे , लेकिन जब भी कनेक्टिविटी नही थी और उन्हें कैश नहीं मिला। डाकघर का एटीएम भी काम नहीं कर रहा था। त्यौहार पर भी कैश ना मिलने से उन्हें समस्या हुई। लोगों ने डाकघर के अधिकारियों से नाराजगी जताई तो उन्होंने भी अपनी मजबूरी जता दी। इससे सिनियर सिटीजंस को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इन लोगों को न तो स्टाफ से संतोष जनक जवाब मिला और न ही बताया गया कि समस्या का समाधान कब होगा।
डाकघर के प्रभारी पोस्ट मास्टर केबी सिंह ने बताया कि उनके यहां एक प्राइवेट कंपनी से इंटरनेट कनेक्टिविटी का अनुबंध है। डाकघर के कैश ट्रांजेक्शन सिस्टम की कनेक्टिविटी शनिवार दोपहर बाद चली गई थी। कंपनी को इससे अवगत करा दिया था। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया और सोमवार को भी रिमांडर भेजा गया। हालांकि डाकघर में स्पीड पोस्ट, पार्सल, रजिस्टर्ड पोस्ट का काम हुआ। मंगलवार शाम को कंपनी के इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर इसे ठीक किया। बुधवार से डाकघर में कैश का लेन देन शुरू हो जाएगा।