फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ कॉलेज के 125 साल बनेंगे यादगार

मेरठ कॉलेज के 125 साल बनेंगे यादगार

Tue, 08 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के 125 साल बनेंगे यादगार
मेरठ। मेरठ कॉलेज अपने 125 साल की जयंती वर्ष में बड़ा आयोजन करेगा। हाल में 15 जुलाई को कॉलेज के इतिहास विभाग ने 125वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम किया था। मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता का कहना है जयंती वर्ष को खाली नहीं जाने दिया जाएगा। कॉलेज की ओर से एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही चर्चा कर कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ कॉलेज में मैनेजमेंट चुनाव हुआ है। चुनाव में एक मुद्दा यह भी था कि कॉलेज की स्थापना के 125वें साल में कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास और बड़ा दायरा होने के बावजूद कॉलेज स्तर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया, जबकि हीरक जयंती (डायमंड जुबली) पर उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन आए थे। 15 जुलाई को हुए इतिहास के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा था कि कॉलेज का नाम इतना बड़ा है कि यहां बुलाने पर राष्ट्रपति भी आ सकते हैं। वह इसमें सहयोग करेंगे। नए अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता का कहना है जल्द ही बड़े कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उधर, कॉलेज का इतिहास विभाग 125वीं जयंती पर अपनी तरफ से मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में कार्यक्रम करेगा। कॉलेजों में जाकर मेरठ कॉलेज की उपलब्धि और इतिहास के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
- मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता ने कहा
- इतिहास विभाग 125 साल पर कई कॉलेजों में करेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed