फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमर उजाला खास खबर

अमर उजाला खास खबर

Wed, 19 Jul 2017 02:42 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला खास खबर
मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऑनलाइन बिजली उपभोक्ताओं को ‘ट्रस्ट रीडिंग’ का बड़ा तोहफा दिया है। विभाग की तरफ से विद्युत बिल न बनने की दशा में उपभोक्ता स्वयं मीटर से ट्रस्ट रीडिंग लेकर अपना बिल जमा कर सकता है। इस नई सुविधा से उपभोक्ता को काउंटर पर जाकर बिल बनवाने के झंझट से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल ने प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के करीब दो करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को काउंटर बिलिंग के साथ ही ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा मुहैया करा रखी है। विभाग द्वारा बिजली बिल मुहैया नहीं कराए जाने की दशा में ऑनलाइन बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को बाकी उपभोक्ताओं की तरह काउंटर पर जाकर ही रीडिंग बताकर बिल बनवाना पड़ता था या फिर रीडर के आने का इंतजार करना होता है। इस दशा में कई बार विभाग की गलती होने के बाद भी उपभोक्ता का नान पेमेंट में कनेक्शन काट दिया जाता था। पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए यूपीपीसीएल ने अपने ऑनलाइन बिलिंग सॉफ्टवेयर में ‘ट्रस्ट रीडिंग’ के ऑप्शन की सुविधा दी है। इस सुविधा के तहत उपभोक्ता अपने मीटर की रीडिग आनलाइन देनी होती है। आवेदन के 24 से 48 घंटे के अंदर विभाग द्वारा उपभोक्ता को उसका बिल मेल कर दिया जाता है। मेल किए गए बिल की राशि उपभोक्ता ऑनलाइन जमा कर देता है।
विज्ञापन


15 फीसदी लोग करते हैं आनलाइन बिलिंग
पीवीवीएनएल के 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से करीब 15 फीसदी उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करते हैं। बाकी उपभोक्ता आज भी काउंटर पर जाकर ही मैनुअल बिल जमा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होती शत प्रतिशत बिलिंग
प्रदेश की नंबर वन कंपनी होने के बाद भी पीवीवीएनएल में हर महीने शत प्रतिशत बिलिंग नहीं हो पाती है। इसके लिए विभाग बिलिंग कंपनियों को दोषी ठहराकर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। नॉन पेमेंट में विभाग उपभोक्ता का कनेक्शन काट देता है। उपभोक्ता बिल नहीं मिलने की दुहाई देता है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं होती है। कनेक्शन दोबारा जोड़ने की 300 रुपये फीस और ली जाती है।


कोई भी करा सकता है अपना रजिस्ट्रेशन
आनलाइन बिलिंग के लिए कोई भी उपभोक्ता

www.uppclonline.com

पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है। अपना बिजली एकाउंट नंबर एवं अन्य जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन हो जाता है। इसके बाद सीधे आनलाइन बिल भुगतान कर सकता है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद उपभोक्ता अपनी अन्य जानकारी भी चैक कर सकता है, जैसे पिछले बिल, किया गया भुगतान, औसत रीडिंग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed