फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पप्पू मुक्त भारत की लड़ूंगा लड़ाई: विनय प्रधान

पप्पू मुक्त भारत की लड़ूंगा लड़ाई: विनय प्रधान

Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
पप्पू मुक्त भारत की लड़ूंगा लड़ाई: विनय प्रधान
मेरठ। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर पप्पू संबोधन वाली पोस्ट डालने पर चर्चा में आए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर फिर कांग्रेस व राहुल गांधी पर हमला बोला। आरोप लगाया कि पार्टी के युवराज राहुल गांधी चापलूसों से घिरे हैं। वे उनके द्वारा की गई पोस्ट के सार को ही नहीं समझ सके। ऐसा करके उन्होंने साबित कर दिया कि वे वास्तव में पप्पू हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने बताया था बालक
विनय प्रधान का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को बालक बताया था। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने थलसेना अध्यक्ष के प्रति विवादित टिप्पणी की। लेकिन पार्टी ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस कुछ राजनीतिक घरानों की पार्टी बनकर रह गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी को 63 सौ वोट मिले थे। लेकिन उनकी अध्यक्षता में इसी सीट से इस बार 70 हजार वोट मिले हैं। उन्होंने पार्टी को खड़ा करने में दिन-रात एक किया। पार्टी की 22 साल तक सेवा कर जिलाध्यक्ष रहते पार्टी कार्यालय पर लाखों रुपये खर्च किए। लेकिन चापलूसों की सलाह पर पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह सिला दिया।
विज्ञापन

अब पप्पू मुक्त भारत मिशन
विनय प्रधान ने कहा कि अब उनका मिशन पप्पू मुक्त भारत बनाना है। उनके समर्थन और इस अभियान में कांग्रेस के सहारनपुर प्रभारी सरताज गाजी, विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष देवेश राणा, गिरधारी लाल मौर्य, हेमंत प्रधान, अनिल प्रमुख, धर्मवीर सिंह, महिपाल सिंह, खालिद सब्जवारी, श्यामवीर सिंह, शाहबाज सरताज, अंकुर त्यागी, अनुराग छबड़िया, अल्लामेहर, सद्दाम, अमित, नरेंद्र, अंकित प्रधान, जुगल किशोर, प्रमोद भड़ौली, नितिन भड़ाना, अभिषेक आदि ने भी पार्टी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी से किया बर्खास्त
कांग्रेस के महानगर प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि विनय प्रधान के कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं को महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने अनुशासन समिति की सिफारिश पर पार्टी की सदस्यता से छह वर्ष के लिए बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त होने वाले नेताओं में सरताज गाजी, हेमंत प्रधान, गिरधारी लाल मौर्य, अंकुर त्यागी, अनुराग शमी, इरशाद पूठी आदि शामिल हैं।
खास बात
- कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने फिर बोला राहुल गांधी पर हमला
- प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, राहुल गांधी वास्तव में पप्पू, कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed