ईद के बाद कभी भी आ सकते हैं शाहरूख खान, किंग खान के स्वागत में सज रहा घंटाघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम के आने का वक्त पास आ रहा है, ऐसे में घंटाघर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। घंटाघर में लगी घड़ी को ठीक करने वाले बरेली के घड़ीसाज बच्चन भाई बुधवार को देर शाम मेरठ आए। बृहस्पतिवार को बच्चन भाइयों ने घंटाघर पर लगी घड़ी का वक्त मिलाया। देर रात वह बरेली रवाना हो गए। घंटाघर की देखरेख करने वाले शमशुलअजीज ने बताया कि ईद के बाद कभी भी फिल्म की टीम मेरठ आ सकती है। टीम ने निगम और जिला प्रशासन से शूटिंग की अनुमति मांगी है।
सुरक्षा व्यवस्था की भी दरख्वास्त की है। टीम में स्वयं शाहरुख खान भी आएंगे। फिल्म का कुछ भाग मेरठ में शूट होगा। एक महीने से घंटाघर पर मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चालू है। घंटाघर के ऊपर बनी शमशुलअजीज की पुरानी घड़ी की दुकान को भी शूटिंग के लिए सजाया गया है। हालांकि अभी उनके आने की तारीख फाइनल नहीं हुई है। ईद के बाद पहले उनकी टीम आएगी, उसके बाद किंग खान डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ आएंगे।
किंग खान ने दिए थे छह लाख रुपये
घंटाघर पर लगी घड़ी को दुरुस्त कराने के लिए शाहरुख खान और आनंद एल राय ने बरेली के मशहूर घड़ीसाज बच्चन भाई को छह लाख रुपये दिए हैं। घड़ीसाज बच्चन भाई रमजान से पहले 20 दिन तक शहर में रहे और घड़ी को ठीक किया। बुधवार को वे घड़ी का वक्त मिलाने के लिए बरेली से मेरठ आए।