फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन

Tue, 26 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताआें ने जहां रक्तदान किया। वहीं कई अन्य जगह भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में शहर विधानसभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वाजपेयी के विभिन्न मुद्राओं और कार्यक्रमों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 144 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इनमें 11 कार्यकर्ताओं ने सेना अस्पताल में जाकर रक्तदान किया। जबकि 52 कार्यकर्ताओं द्वारा भविष्य के लिए पंजीकरण कराया गया। एसजीएम गार्डन के मालिक सरबजीत सिंह, जयकरण गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, राजीव रस्तोगी, प्रवीण शर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, सतीश गर्ग, सुरेश जैन रितुराज, दीपक शर्मा, अखिलेश शास्त्री, विवेक वाजपेयी, चिराग पांडे, शगुन, गौरव, शशांक, सुरेश अग्रवाल, कुलदीप वाल्मीकि, विनय, शिवा, अनिल, नीरज तोमर, कुलदीप गुप्ता, जगदीश चौधरी, जयकरण गुप्ता, प्रवीण अवस्थी, रोहित चौहान, जीत सिंह, सतेंद्र गुप्ता, विपिन जिंदल, पंकज गोयल, भरतवीर, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ छिपी टैंक स्थित शिव चौक पर वार्ड 52 के पार्षद मनमोहन जौहरी के नेतृत्व में फल और मिठाई का वितरण हुआ। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, फूलचंद कर्णवाल, अजय जैन, संजय शर्मा, लालाराम, नितिन गर्ग, सुमित बंसल आदि मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के निर्देश पर नगर निगम के सभी 90 वार्डों और बूथ स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम रहा। इस दौरान कई जगह वाजपेयी द्वारा लिखी गई कविताओं का भी पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिठाई और कंबल वितरित किए
मोदीपुरम/गंगानगर/कंकरखेड़ा। पल्लवपुरम फेज दो में भाजपा नेता सतेंद्र भराला के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मलिन बस्ती में लड्डू और कंबल का वितरण किया गया। पदमेंद्र सिंह मीठेपुर, एडवोकेट अमरपाल राणा, हरेंद्र कुमार, बिजेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार, सुरेंद्र चौधरी, ओमपाल दौराला, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सुभाष इंटर कॉलेज में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष समीर चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, पार्षद लोकेश चौहान संजय गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, पार्षद महेंद्र भारती, पार्षद विक्रांत ढाका, कल्लू पंडित, सुंदर लोधी, शिवओम उपाध्याय, मणि गर्ग, विनय तोमर, आरएन तिवारी, सुल्तान सिंह चौहान, मनोज कुमार मनोज, आदि मौजूद रहे। वहीं पल्लवपुरम फेज दो डिवाइडर रोड पर भाजपा नेता रविंद्र शर्मा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। भाजयुमो जिलामंत्री मनिंदर विहान भी मौजूद रहे। गंगानगर में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लड्डू बांटे। गंगानगर पार्षद गुलवीर गुर्जर, संजय शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, कपिल शर्मा, विनोद गौड़, अवनीत बंसल, ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, मोनू वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा, अजय मलिक, हरेंद्र, अजीत, आनंद जाटव, जयपाल, राकेश अरोड़ा, रमेशचंद श्रीवास्तव, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री सरला शर्मा के नेतृत्व में कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी में लड्डू बांटें गए। विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, गुल्लू ठाकुर, सुमित शर्मा, राजेश अंधेरा, अजय दीवान, निरंकार चौधरी, संगीता पंडित, मंजू शर्मा, दयावती, अर्चना, निशा, छवि, पूजा, आकाश, विकास, अमित शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. राजवीर, जगतजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


यज्ञ भी किया गया
मेरठ। गांव भावनपुर में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हरवीर पाल के अहाते में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस मनाया गया। सर्वप्रथम यज्ञ किया गया। मुख्य यज्ञमान पूर्व जिला अध्यक्ष नैन सिंह तोमर रहे। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। विमल शर्मा, कांता कर्दम, जीत सिंह, पंकज भारद्वाज, फिरे राम, सशील कांबोज, कुलदीप तोमर, पंकज गर्ग, अशोक विकल, अमित रैदरा, राजकुमार शर्मा, संजय चौहान, शिव कुमार चौहान, अंकुर राणा, बोबी पाल, राजेश सैनी, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

खास बात
शहर में कई स्थानों पर भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed