{"_id":"5a4125fd4f1c1bce6d8b60f4","slug":"151421916120-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान द्वारा दिए गए ब्यान पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खान द्वारा दिए गए ब्यान पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश।
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर के वाल्मीकि समाज के लोगों ने अभिनेता सलमान खान द्वारा दिए बयान पर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि सलमान को तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
मवाना नगर के वाल्मीकि समाज के लोग सलमान खान द्वारा दिए बयान को विवादित बताते हुए सोमवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने सलमान के पुतला फूंका। वहीं, चेतावनी दी कि यदि सलमान ने शीघ्र माफी नहीं मांगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भविष्य में वाल्मीकि समाज के लोगों ने किसी तरह का अपमान नहीं सहने की बात कही। इस दौरान पुतला फूंकने वालों में मुंशी सीताराम सूद, सुदामा वाल्मीकि, जयप्रकाश लोहट, देंवद्र, हरिओम, योगेश गांधी, रोहित सूद, काके, आकाश एव विक्की आदि रहे।
कांग्रेसियों की बैठक आयोजित
मवाना। महिला नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को महिला नगराध्यक्ष पूनम शर्मा के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव मधुलिका गौतम ने की एवं संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष इलियाश कुरैशी ने किया। बैठक में राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया। राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात में 80 सीट जीतने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान शाहनवाज कुरैशी, नसीम रजा, इस्लामुद्दीन, इकरामुद्दीन, गाजूद्दीन, कमल भारद्वाज, सरीता, हुसेना, नसीम बानो व परवेज आदि रहे।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मवाना। आदर्श बाल विद्या मंदिर में क्रिसमस के उपलक्ष्य में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चों ने रंगीन वेशभूषा में सेंटाक्लाज, परी व देवदूत का रूप धारण किया। मेरे अच्छे चंदा मामा व इत्ती सी हंसी-इत्ती सी खुशी पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर संचालक अरुण टांक एवं बबीता टांक ने क्रिसमस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन इमराना ने किया।