फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा दौड प्रतियोगिता का आयोजन।

ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा दौड प्रतियोगिता का आयोजन।

Mon, 25 Dec 2017 09:05 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा दौड प्रतियोगिता का आयोजन।
मवाना। ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा द्वितीय विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक द्वारा फीता काटकर किया गया। इसमें 1500 मीटर में बिजनौर निवासी बिट्टू प्रथम, खेड़की निवासी विक्की द्वितीय एवं किनौनी निवासी डब्बू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक नागर छुछाई ने प्रथम प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड में प्रथम विजेता को 3100, द्वितीय को 2100 व तृतीय विजेता को 1100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। दौ सौ मीटर में प्रथम विजेता को 2100 व द्वितीय विजेता को 1100 रुपये प्रदान किए गए। यहां शिवगिरी महाराज, पूर्व प्रधान रामभूल सिंह, सुक्खन सिंह, रकम सिंह, रामकेश विकल, कुलदीप, राजवीर भाटी, अमित, हरिओम शर्मा, अजित चौधरी, संदीप प्रधान, रामपाल सिंह, सहजोगपाल, शिवनाथ एवं अजय विकल आदि रहे।
विज्ञापन


ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाईं
मवाना। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 23वीं पुण्यतिथि नगर के कपिल सिनेमा में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह ने की एवं संचालन रजनीश विश्वकर्मा ने किया। मुख्य वक्ता आरबी नाथ ने ज्ञानी जैल सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, समाज को संगठित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कपिल शर्मा, सरदार बेअंत सिंह, दीपक शर्मा, रामभूलनाथ, राजेश विश्वकर्मा, देवेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, राम सिंह, रामदुलारे, गुरमीत सिंह, पुन्नूराम बंसल, योगेश शर्मा एवं गजेंद्र धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed