फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया।

Mon, 25 Dec 2017 09:05 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया।
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, दर्घायु की कामना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को पंचायती धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक व जिला महामंत्री संदीप प्रधान रहे। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्होेंन अपना जीवन समाज व पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। वहीं हस्तिनापुर मंडल प्रभारी नीरज गोयल ने अटल बिहारी के जन्म दिवस पर दलित बस्ती में फल बांटे कार्यक्रम में प्रवीण जैन, रवि गोला, डा. सुशील चौधरी, नगर महामंत्री आशीष व मनोज रस्तोगी, कपिल शर्मा, पूर्व सभासद ओमपाल गुर्जर, संजय प्रजापति, हिमांशु जैन, एकता रस्तोगी, सुधीर गुर्जर, सुशील खटीक, सोनू, दीपक, रोहित व सुबोध रस्तोगी आदि रहे।
वहीं नगर में स्थित श्रीराम बालाजी उद्योग पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मेंद्र शर्मा व संचालन संजय शर्मा ने किया। अशोक चौधरी ने अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डालकर उनकी उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान विवेक गौतम, विजय गंगपुरी, देवांश, गोपाल चौहान, नवीन रस्तोगी, सतीश रस्तोगी, भुवनेश रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर हस्तिनापुर मंडल में बूथ स्तर पर अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप प्रधान व संचालन आचार्य हरिओम ने किया। ग्राम मीवा, मटोरा, अकबरपुर गढी, हिमायपुर आदि पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम हुए। यहां अमरीश शर्मा, महाबीर सिंह, कर्म सिंह, ताराचंद शर्मा, रामकेश विकल व सोमनाथ पपनेजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
बहसूमा/हस्तिनापुर। कस्बे में अमित गोयल के आवास पर सोमवार को भाजपा कार्यकताओं ने अटल बिहारी वाजपेई का 94 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बिंदर चाहल, अरुण चाहल, ओमबीर सिंह, ऋषभ गोयल आदि रहे। वहीं रामराज में आजाद बंसल के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर आजाद बंसल, रोहित बंसल, मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, राणा व राकेश जैन आदि रहे।
उधर हस्तिनापुर के ग्राम नंगली गजरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को विकास की ओर अग्रसर किया। उनके समय में ही हम परमाणु शक्ति संपन्न देश बने और देश विदेश में भारत की छवि मजबूत हुई। इस अवसर पर जय प्रकाश, अमरीश चैहान, चंद्रबोस, शिवकुमार, राजकुमार, राजवीर, सोनू कुमार, प्रमोद सिंह, धर्म सिंह, नरेश कुमार, दीपक चैहान, रोबिन चैहान आदि शामिल रहे। हस्तिनापुर कस्बे के श्रीकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं बालमुकंद बत्रा, गौरव गुर्जर, दर्शन भारद्वाज, टेकचंद, अनिल त्यागी, महेश, सुशील अरोरा, अशोक ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं में गोपाल शर्मा, सतरपाल भाटी, मुकुल चौहान, सूर्यकांत शर्मा, राजू चौहान, सरदार प्रमोद विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
दौराला। कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में देश में सड़कों को नया विस्तार मिला। इस दौरान भाजपाइयों और व्यापारियों ने मिलकर अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गरीबों को लड्डू बांटे। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, श्रीकांत शर्मा, हफीजुददीन समेत अन्य मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने केक काटकर बांटे लड्डू
किठौर। कस्बा व आसपास के गांवों मे सोमवार को भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। किठौर में बिट्टू वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पांच किलो का केक काटा। इस दौरान लड्डूओं का वितरण किया। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल शाहजहांपुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के सरल व्यक्तिव, देश हित के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। इस मौके पर तारिक खां, धर्मपाल, गौरव, नन्दू, राजेश, अवधेश, मनीष, मो. अहमद चौधरी, मुजाहिद आदि उपस्थित रहे। हसनपुर कलां मे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषि प्रधान के कार्यालय पर भी केक काटकर लड्डू बांटे गए। यहां देवेन्द्र गुर्जर, रोबिन, रामवीर खटाना, अमित कंसल, अमित गुर्जर, अमित प्रधान आदि मौजूद रहे।


स्वस्थ रहने की कामना की
खरखौदा। सोमवार को भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्मदिन मनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामनिवास त्यागी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने मिठाईयां बांटी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामफल छिलेरिया, राजीव त्यागी, रोहित गुप्ता, प्रमोद छिलेरिया, दीपक दीक्षित, जितेंद्र त्यागी, सतेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed