{"_id":"5a41052d4f1c1b5c0c8b514a","slug":"151421076110-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से लापता चल रहे वृद्घ को परिजनों को सोपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से लापता चल रहे वृद्घ को परिजनों को सोपा
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। करीब तीन माह पूर्व दिल्ली से लापता हुआ वृद्ध रविवार को खरखौदा पहुंच गया। इसकी जानकारी पाकर परिजन सोमवार को उसे अपने साथ ले गए।
मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के थाना पट्टी क्षेत्र के गांव बेलारामपुर निवासी कालूराम चौरसिया (70) पुत्र सीताराम डिप्रेशन का मरीज है। वह तीस वर्षों से परिवार के साथ करोल बाग दिल्ली में रहते हैं। वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। कालूराम करीब तीन माह पहले घर से अचानक लापता हो गया। परिजन ने संबंधित थाने में इसकी जानकारी दी परंतु सुराग नहीं मिल सका। रविवार रात्रि में कालूराम घूमता हुआ खरखौदा कस्बा जा पहुंचा। वह खरखौदा जनता इंटर कालेज के लिपिक अमेठी निवासी राजकुमार के कस्बा स्थित घर पहुंचा और खाना मांगा। राजकुमार ने वृद्ध से जानकारी करने के बाद उसके परिजनाें को सूचना दी। इस पर परिजन सोमवार को खरखौदा पहुंचे परिजन वृद्ध को अपने साथ ले गए।