{"_id":"5a40f71d4f1c1b8e698c3b87","slug":"15142071613-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित चेयरमैनों का स्वागत किया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित चेयरमैनों का स्वागत किया गया।
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
महाराणा प्रताप बाल शिक्षा निकेतन मेरठ के तत्वावधान में आयोजित महाराजा सूरजमल के 254वें बलिदान दिवस पर सोमवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया, बहसूमा एवं हस्तिनापुर के चेयरमैन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कृषक पीजी कॉलेज में महाराणा प्रताप बाल शिक्षा निकेतन के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा सूरजमल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी ने संबोधन में महाराजा सूरजमल के बताए रास्तों का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने इस्लाम धर्म का हवाला देते हुए कहा कि हमें सभी का आदर, सम्मान और सहयोग करना चाहिए।
निकेतन के अध्यक्ष आकाश राठी ने महाराजा सूरजमल के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल ने समाज के सभी वर्गों को जोड़कर देश की रक्षा की। इसके बाद नगर पालिका मवाना के नवनिर्वाचित चेयरमैन अय्यूब कालिया, हस्तिनापुर नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार, बहसूमा के चेयरमैन विनोद कुमार चाहल का शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण यादव ने फूल माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेंद्र कुमार जाटव ने बताया कि परीक्षितगढ़ चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता ट्रेन लेट होने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके हैं। इस मौके पर पूर्व प्रबंधक अतुल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, पुखराज चौधरी, प्राचार्य तनुज कुमार, विनोद कामिल, उदयवीर, बालेंद्र चौधरी, डा. एमएन सैफी, आशु कुरैशी, आमिर रिजवी, यूसुफ कुरैशी, गोपाल शर्मा, आदेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
महाराजा सूरजमल के 254वें बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
मवाना, हस्तिनापुर और बहसूमा चेयरमैन का स्वागत किया