फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिकंन्द्ररपुर ग्राम पचायत कि भूमि पर अधिकारियों व नेताओं कि मिलीभगत से भूमाफियाओं का दो हजार बीघा जमीन पर कब्जा ।

सिकंन्द्ररपुर ग्राम पचायत कि भूमि पर अधिकारियों व नेताओं कि मिलीभगत से भूमाफियाओं का दो हजार बीघा जमीन पर कब्जा ।

Sat, 16 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
सिकंन्द्ररपुर ग्राम पचायत कि भूमि पर अधिकारियों व नेताओं कि मिलीभगत से भूमाफियाओं का दो हजार बीघा जमीन पर कब्जा ।
बौंद्रा।
विज्ञापन

किठौर थाना अंतर्गत खादर की सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की करीब दो हजार बीघा जमीन पर तहसील कर्मियों और नेताओं ने भूमाफिया को कब्जा दिलाया। वर्षों से खाली पड़ी भूमि पर अब खेती के लिए टेंडर छोड़ा गया। वहीं, ग्राम प्रधान ने भूमाफिया से मिलकर एक एकड़ के रेट बारह सौ रुपये तय कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक-एक हजार बीघा जमीन पर गेहूं एवं गन्ना बोया हुआ है। कुछ जमीन पर तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि के लिए है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भूमाफिया पर शिकंजा कसने के लिए कानून बनाया। यहां उनके ही नेता ग्राम पंचायत की भूमि पर खुलेआम कब्जा करा रहे हैं। वहीं, गांव सारंगपुर के ग्रामीणों का कहना है कि इसमें कुछ भूमि बैनामे की है। जिस पर ग्राम प्रधान पति ने भूमाफिया का कब्जा करा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम और डीएम से की परंतु किसी ने सुनवाई नहीं की। इसको लेकर एक बार खादर में स्थानीय लोगों एवं भूमाफिया में संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है। सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं ने ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर खेती कराने का लक्ष्य रखा है। खादर में सिकंदरपुर, खानपुरगढ़ी, तबीयतपुर जनूबी, सारंगपुर चार ग्राम पंचायत हैं। जिनमें में करीब सात हजार बीघा जमीन पर कब्जा कराने कि फिराक में भाजपा के कुछ नेता लगे हुए हैं। जिसको लेकर खादर में कुछ भी हो सकता है। यदि शासन एवं प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस संबंध में एसडीएम अंकुश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे भूमाफिया को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी ।
एसपी देहात ने किया खादर का दौरा
खादर में अवैध कब्जों को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको लेकर एसपी देहात ने शनिवार को थाना किठौर, परीक्षितगढ एवं सीओ किठौर को लेकर खादर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दोनों थाना प्रभारी को आदेश दिया कि भूमाफिया की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि जब तक तहसील की टीम पैमाइश नहीं करेगी तब तक भूमि पर स्थिति यथावत बनी रहेगी। शिव सदन पर बाबा के सेवादारों को बताया कि भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा ।
विज्ञापन

संघर्ष होने की आशंका जताई थी सेवादारों ने
बाबा बिरसा सिंह के सेवादारों ने एसएसपी से मिलकर खादर में भूमाफिया द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा करने की आशंका जताई थी। बाबा की जमीन हड़पने कि शि0कायत कि थी। जिसको लेकर एसपी देहात ने खादर में भूमाफिया द्वारा जोती गई जमीन पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
सत्तारूढ़ दल के नेता भूमाफिया की कर रहे मदद
एसडीएम बोले, भूमाफिया को चिह्नित करके की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed